Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Video: 'अनुपमा' पर चला Kacha Badam का जादू, भतीजे संग किया धमाकेदार डांस

Anupamaa फेम Rupali Ganguly ने Kacha Badam पर ऐसी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है.

Latest News
Video: 'अनुपमा' पर चला Kacha Badam का जादू, भतीजे संग किया धमाकेदार डांस

Rupali Ganguly

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे के मशहूर शो 'अनुपमा' (Anupamaa) के लीड रोल में नजर आ रहीं एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए उनके साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. हाल ही में रूपाली अपने एक ऐसे ही पोस्ट के कारण सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने सोशल अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वो इंटरनेट पर ट्रेंडिग गाने 'कच्चा बादाम' (Kacha Badam) पर जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं. रूपाली का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

वायरल हुआ वीडियो

रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो यलो रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं. वो इस वीडियो में एक कोरियोग्राफर के साथ 'कच्चा बादाम' पर ठुमके लगा रही हैं. ये कोरियोग्राफर कोई और नहीं बल्कि उनका भतीजा है. इस वीडियो में रूपाली का डांसिंग टैलेंट देखकर हर कोई हैरान रह गया है. उनके मस्तीभरे डांसर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि 'कच्चा बादाम' इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा है हर कोई इस गाने पर अपना शॉर्ट डांस वीडियो शेयर करते हुए व्यूज बटोर रहा है. यहां देखें रूपाली का डांस वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

ये भी पढ़ें- Gangubai Kathiawadi के इस सीन में आलिया भट्ट ने की दीपिका पादुकोण की नकल?

ये भी पढ़ें- VIDEO: 'योद्धा' के सेट से सामने आया Sidharth Malhotra का पहला लुक, पेड़ पर लटकते दिखे

भतीजे के साथ मस्ती टाइम

इस वीडियो को शेयर करते हुए रूपाली ने कैप्शन में लिखा- 'जब मैं इस ट्रेंडिंग बांग्ला गाने को सुनती हूं तो इसमें डूब जाती हूं. अपने भतीजे के साथ मस्ती भरा समय बिता हुए'. रूपाली का ये वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है और इस पर फैंस के साथ- साथ कई सेलेब्रिटीज की भी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. हर कोई उनकी तारीफें करता दिखाई दे रहा है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement