Advertisement

लाल जोड़े और गहनों से सजकर दुल्हन बनीं Anupamaa, वीडियो में पहचान नहीं पाए लोग

Anupamaa की लीड एक्ट्रेस Rupali Ganguly का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें वो दुल्हन बनी दिखाई दे रही हैं.

Latest News
लाल जोड़े और गहनों से सजकर दुल्हन बनीं Anupamaa, वीडियो में पहचान नहीं पाए लोग

अनुपमा (फोटो ग्रैब- @anujxanu_fp/ Instagram)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे का मशहूर शो अनुपमा (Anupama) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है. वहीं, इस शो पर आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न इसे टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बनाए रखते हैं. इन दिनों भी शो पर चल रहा ट्रैक जबरदस्त ड्रामे से भरा है. अनुज अनुपमा की सगाई को लेकर पूरे घरवाले गुस्से में नजर आए. अनुज अनुपमा की सगाई के दौरान बा और वनराज शाह ने खूब ड्रामा किया और आने वाले दिनों में भी दोनों ने उसके खिलाफ बदला लेने का प्लान भी बना लिया है. वहीं, इन सबके बीच दुल्हन बनी अनुपमा का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.

वायरल हुआ वीडियो

टीवी सीरियल अनुपमा में अनुज अपनुमा की शादी का ट्रैक चल रहा है और इस बीच सोशल मीडिया पर रूपाली गांगुली का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनका ब्राइडल अवतार देखने को मिल रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह वीडियो अनुपमा और अनुज की शादी का है जो शूटिंग के दौरान सेट से लीक हो गया है. कई लोग तो अनुपमा को इस अवतार में देखकर पहचान ही नहीं पा रहे हैं. यहां देखें इंटरनेट पर तहलका मचा रहा रूपाली गांगुली का ये बेहद खूबसूरत वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anuj❤Anu (@_anujxanu_fp)

 

ये भी पढ़ें- Amber की वजह से Johnny Depp को हुआ 23 मिलियन डॉलर का नुकसान, हाथ से निकली फिल्म पाइरेट्स..

ये भी पढ़ें- दोस्त संग पूल फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुईं Mandira Bedi, पति को लेकर भद्दी बातें कहने लगे लोग

खूबसूरत दिखीं अनुपमा

ये वीडियो अनुपमा के एक फैन क्लब ने शेयर किया है जिसका नाम anujxanu_fp है. इस वीडियो में अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली महरून रंग के शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने काफी भारी गहने पहने हुए हैं. वहीं, तैयार होने के बाद सिर पर चुनरी डाले हुए अनुपमा अपना पूरा लुक भी फ्लॉन्ट करती हैं. इस वीडियो में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट में ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका ये वीडियो किसी फोटोशूट सेशन से जुड़ा हुआ है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement