Advertisement

अनुज कपाड़िया के साथ अब लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगी Anupama या जल्द होगी शादी ?

इमोश्नल ट्रैक और जीके-अनुपमा की बातों से ऐसा लग रहा है कि जल्द अनुपमा कोई बड़ा कदम उठाने वाली है.

अनुज कपाड़िया के साथ अब लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगी Anupama या जल्द होगी शादी ?

Anuj Anupama Spoiler

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: स्टार प्लस के हिट शो Anupama में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. Anuj Kapadia ने पूरी प्रॉपर्टी बहन मालविका के नाम कर दी है. वहीं वनराज शाह अपने गलत इरादों में कामयाब होता नजर आ रहे है. आगे आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को थोड़ा और ड्रामा देखने को मिलेगा. साथ ही साथ अनुज और अनुपमा की शादी भी देखने को मिल सकती है.

पिछले एपिसोड्स में आपने में देखा कि वनराज के गर्मागर्म बातचीत के बाद अनुज और अनुपमा, मालविका से मिलते हैं. दोनों उसे अहसास दिलाते हैं कि वह अकेली नहीं है और कभी भी उनके पास आ सकती है. इसके बाद दोनों ऑफिस से बाहर निकल जाते हैं. अब देखने को मिलेगा कि अनुज के जीके काका भी उसी के साथ है. इस मुश्किल के समय में अनुज को इस हालत में देख वह दुखी होते हैं और अनुपमा से कहते हैं कि अब तुम अनुज का साथ कभी मत छोड़ना. इस पर अनुपमा कहती है अबकर फर्ज निभाया है अब प्यार निभाउंगी. वहीं दूसरी तरफ अनुज गार्डन की बेंच पर बैठा फूट-फूट कर रो रहा है.

इस इमोश्नल ट्रैक और जीके-अनुपमा की बातों से ऐसा लग रहा है कि जल्द अनुपमा कोई बड़ा कदम उठाने वाली है. कहा जा रहा है कि अनुज को टूटता देख अनुपमा सीधे मंदिर जाएंगी और दोनों शादी कर लेंगे. ऐसा बा के प्रेशर की वजह से भी हो सकता है. क्योंकि अब घर से निकल चुके अनुज के पास कोई ठिकाना नहीं है और वह अनुपमा के साथ ही रहेगा. ऐसे में हो सकता है कि किसी दिन बा खूब हंगामा करे और इसके बाद अनुज और अनुपमा शादी कर लें लेकिन जो भी होगा जल्द ही कुछ बढ़िया होने वाला है बाकी सीरियल के ट्विस्ट का तो भगवान ही मालिक है. वहां कुछ भी हो सकता है. 

 

ये भी पढ़ें: 

1- Rakhi Sawant ने बस 50 रुपए के लिए इस बिजनेसमैन की शादी में परोसा था खाना !

2- सबके सामने पत्नी गिन्नी संग रोमांटिक हुए Kapil Sharma, कर डाला KISS

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement