Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Anupama Twist: क्या मालविका की कंपनी का सिक्योरिटी गार्ड बन जाएगा वनराज शाह ?

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि Anuj Kapadia अनुपमा को शाह हाउस छोड़ेगा, जहां वनराज अनुपमा से हंस-हंसकर बात करेगा और यह देखकर अनुज को अच्छा नहीं लगेगा.

Anupama Twist: क्या मालविका की कंपनी का सिक्योरिटी गार्ड बन जाएगा वनराज शाह ?

Vanraj shah

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: स्टार प्लस के पॉपुलर शो Anupama में Vanraj Shah का रोल निभाने वाले सुधांशु पांडे अब चौकीदार बन गए हैं. आप सुनकर हैरान होंगे लेकिन यह सच है वनराज ने खुद ही अपनी तस्वीर शेयर की. इसमें वनराज शाह ना केवल सिक्योरिटी गार्ड बने नजर आ रहे हैं बल्कि लोगों से सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी मांग रहे हैं. 

यह तस्वीर सुधांशु पांडे ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. तस्वीर शेयर करते हुए सुधांशु ने जो कैप्शन लिखा है उससे लग रहा है कि एक्टर अब सिक्योरिटी गार्ड बनने की सोच रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि एक्टर ने कैप्शन में लिखा- 'क्या किसी को सिक्योरिटी गार्ड चाहिए?'

Sudhanshu Pandey

 अनुपमा में क्या चल रहा है आजकल

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि Anuj Kapadia अनुपमा को शाह हाउस छोड़ेगा, जहां वनराज अनुपमा से हंस-हंसकर बात करेगा और यह देखकर अनुज को अच्छा नहीं लगेगा. दूसरी तरफ काव्या भी वनराज और अनुपमा को इस तरह देख जल भुन जाएगी. किंजल को बा और अनुपमा ठूस-ठूसकर खिलाएंगे. बा किंजल को अल्कलाइन वॉटर पीने के लिए बोलती है और कहेगी कि अगर वो नहीं पीएगी तो वो पी लेंगी. इतने में राखी दवे आकर बा को सुनाने लग जाएगी.

राखी को लगेगी तोषू और किंजल के रिश्ते में खटपट की भनक

राखी दवे कहेगी कि वो अपनी बेटी के लिए बहुत सी महंगी चीजें लेकर आई है और वो यही सब खाएगी. इस पर अनुपमा कहेगी कि वो अपना सारा सामान वापस लेकर जाए. राखी तोषू और किंजल से कहेगी कि वो चेकअप के लिए चलें. तोषू होने वाले बच्चे के चेकअप के लिए जाने से मना कर देगा और राखी दवे को इस बात का एहसास होगा कि किंजल और तोषू के बीच सबकुछ ठीक नहीं है.

ये भी पढ़ें:

1- Divya Agarwal- Varun Sood ने ब्रेकअप के बाद लाइव आकर बहाए आंसू? जानें वायरल VIDEO की सच्चाई

2- Katrina Kaif ने बहनों पर लुटाया प्यार, Women's Day पर अजय देवगन ने जीता दिल

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement