Advertisement

अनुज और Anupama की शादी पर लटकी तलवार, वनराज शाह ने दी धमकी !

आप देखेंगे कि अनुज भांग के नशे में खूब हंगामा करेगा. इस बीच वह अपनी और अनुपमा की शादी की अनाउंसमेंट भी करेगा और इसी बात से हंगामा शुरू होगा.

अनुज और Anupama की शादी पर लटकी तलवार, वनराज शाह ने दी धमकी !

Anupama TV show updates

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: स्टार प्लस के टीवी शो Anupama में इस हफ्ते नए-नए मोड़ आ सकते हैं. दरअस भांग पीकर अनुज की बातें सुनने के बाद शो में हर किरादार इस शादी पर अपनी राय रखेगा और हर किसी कोशिश होगी कि शादी कैंसल हो जाए. अनुज नशे में बा, वनराज और काव्या को जहरीला कहेगा और अनुपमा से बोलेगा कि वो उसके साथ घर चले. 

बापूजी हालात संभालने की कोशिश करेंगे लेकिन अनुज तो नशे में है. अनुज कहेगा कि उसे यह घर पसंद नहीं है क्योंकि यह घर उससे अनुपमा को छीनने की कोशिश कर रह रहा है. अनुज कहेगा कि यह घर साम-दाम-दंड-भेद से अनुपमा की खुशियां छीन रहा है. 

राखी, अनुपमा की शादी पर करेगी कमेंट

अनुज, अनुपमा से रिक्वेस्ट करेगा कि वो उसके साथ घर चले लेकिन अनुपमा उसे समझा देगी और वह घर चला जाएगा. राखी दवे अनुज को लेकर अनुपमा को ताना मारेगी और कहेगी कि दादी की शादी नहीं होती. दूसरी तरफ जीके बताएंगे कि अनुज ने नशे में क्या-क्या कहा. बा अनुपमा के सामने गुस्से में नाचेंगी. अनुपमा बा को रोकेगी. बा कहेगी कि उसके दोबारा शादी करने से लोग उसे खूब ताने सुनाएंगे  और परिवार का जीना हराम कर देंगे. इस पर बापूजी कहेंगे कि पहले वही तो अनुज और अनुपमा को शादी करने के लिए कह रही थी लेकिन बा इस बात के जवाब में कहेगी कि तब एक मां शादी कर रही थी और अब जब एक दादी शादी करेगी तो लोग उसकी शादी पर सवाल उठाएंगे.

 

बा कहेगी कि इस उम्र में सिर्फ मर्द शादी कर सकते हैं लेकिन औरत नहीं. बा कहेगी औरत का हर काम करने का एक समय होता है. बा कहेगी कि शहजादी की शादी होती है लेकिन दादी की नहीं होती. बा कहेगी कि दादी की एक मर्यादा होती है, समाज में एक रुतबा होता है.

यह भी पढ़ें:

1- Kapil Sharma ने शो शुरू करते ही अर्चना पूरण सिंह को कहा Out !

2- Malaika Arora के कपड़ों की नकल करती हैं Ananya Panday? वायरल फोटो पर फैंस ने उठाया सवाल

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement