Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Anupama Spoiler Alert: अनुज से शादी करने के लिए ये शर्त रखेगी अनुपमा

मालविका अनुज से कहेगी कि 'तुमने अभी तक अनुपमा को शादी के लिए प्रपोज क्यों नहीं किया?'

Anupama Spoiler Alert: अनुज से शादी करने के लिए ये शर्त रखेगी अनुपमा

अनुपमा, अनुज की होगी शादी?

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: स्टार प्लस के शो 'Anupama' में मालविका की एंट्री के बाद से एक के बाद एक बढ़िया ट्विस्ट आ रहे हैं. अब आने वाले एपिसोड में अनुज (Anuj Kapadia) और अनुपमा (Anupama) की शादी की बात छिड़ने वाली है. मालविका अनुपमा के सामने अनुज से शादी की बात कहेगी. इसके बाद अनुपमा मालविका के सामने एक शर्त रखेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि मालविका, अनुपमा की शर्त को मानेगी या फिर नहीं.

क्या है अनुपमा की शर्त

मालविका अनुज से कहेगी कि 'तुमने अभी तक अनुपमा को शादी के लिए प्रपोज क्यों नहीं किया?' शो में आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि (Anupama) काफी सोच विचार के बाद शादी के लिए मालविका के सामने एक शर्त रखेगी. अनुपमा, मालविका से कहेगी कि वह उससे वादा करे कि वो कभी भी अपने परिवार को छोड़कर नहीं जाएगी. अगर वो ये वादा करने के लिए तैयार है तो वो अनुज से शादी कर सकती है. मालविका ये शर्त मानेगी या फिर नहीं और अनुज-अनुपमा की शादी होगी या फिर नहीं ये आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: VIDEO: 86 की उम्र में गेहूं पीसते दिखे Dharmendra, दिलाई 'शोले' के मशहूर डायलॉग की याद

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि मालविका (Malvika) अनुज को अनुपमा का चमचा कहकर भी बुलाएगी. दरअसल, वनराज और मालविका अनुज के ऑफिस आते हैं. जहां पर उनकी मुलाकात अनुपमा से होती है. इसी दौरान ये चारों आपस में बिजनेस को लेकर बात करते हैं. तभी किसी बात पर अनुज अनुपमा की बात पर अपनी सहमति जताता है. इसी पर मालविका अनुज से कहती है 'तुम अनुपमा की किस बात से असहमत होते हो.' इसके बाद वो अनुज को अनुपमा का चमचा कहकर बुलाती है.

इसके बाद अनुपमा और वनराज एक साथ बैठकर बात करेंगे. इसी दौरान अनुपमा, वनराज के सामने यह कहते-कहते रुक जाएगी कि वह अनुज से प्यार करती है. अब देखने वाली बात है कि अनुपमा अपने दिल की बात अनुज तक पहुंचा पाएगी या नहीं.

ये भी पढ़ें: Atrangi Re के एक सीन पर भड़के लोग, सारा अली खान के डायलॉग पर हुआ जबरदस्त विवाद

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement