Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Anupama में समर को छोड़ नंदिनी जाएगी US, पाखी के बॉयफ्रेंड को अपनाएगा वनराज शाह

वनराज इस बात पर नाराज होगा कि पाखी का अफेयर चल रहा है लेकिन वह बेटी पाखी का साथ देगा. वनराज उसे समझाएगा कि आज दुनिया काफी बदल चुकी है.

Anupama में समर को छोड़ नंदिनी जाएगी US, पाखी के बॉयफ्रेंड को अपनाएगा वनराज शाह

Anupama Nandini samar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: स्टार प्लस के शो Anupama में इस वक्त मेकर्स का फोकस पाखी और नंदिनी-समर पर है. जल्द ही शो में पाखी के बॉयफ्रेंड की एंट्री होगी और नंदनी यूएस चली जाएगी. हो सकता है कि मेकर्स नंदनी की एंट्री लंबे लीप के बाद दिखाएं. Anupama के Latest Episode में आप देखेंगे कि वनराज शाह सबके सामने अनुपमा को ताना मारेगा और पाखी के अफेयर का गुस्सा उस पर निकालेगा. अब समर और नंदिनी अपने ब्रेकअप की खबर घरवालों के साथ शेयर करेंगे.

वनराज इस बात पर नाराज होगा कि पाखी का अफेयर चल रहा है लेकिन वह बेटी पाखी का साथ देगा. वनराज उसे समझाएगा कि आज दुनिया काफी बदल चुकी है और उसे यह बात अच्छे से पता है लेकिन इसके लिए उसे (पाखी) बड़ों से बदतमीजी नहीं करनी चाहिए. इसके बाद पाखी बा से माफी मांगेगी. अनुपमा किसी काम से शाह हाउस आएगी और वह पाखी को समझाने लगेगी. पाखी सभी के सामने अनुपमा का ताना मारते हुए वहां से उठकर चली जाएगी. अनुपमा उसके पास जाकर उसे समझाएगी और फिर दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो जाएगा. शाह परिवार में असली ड्रामा तब शुरू होगा जब जब समर और नंदिनी अपने ब्रेकअप की खबर देंगे. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ayisha (@love.u.anupma)

 

आगे देखने को मिलेगा कि समर और नंदिनी घर पर आकर सभी को बताएंगे कि उन दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया है. यह सुनते ही सभी हैरान रह जाएंगे. अनुपमा पहले से यह बात जानती थी और वह घरवालों को समझाएगी कि इसी में ही दोनों की भलाई है. इसी के साथ नंदिनी सभी को बताएगी कि उसकी नौकरी यूएस में लग गई है. काव्या अपनी बात सामने रखते हुए नंदिनी को एक बार फिर से अपने और समर के रिश्ते को एक और मौका देने की बात करेगी लेकिन वह किसी की भी नहीं सुनेगी.

ये भी पढ़ें:

1- रामानंद सागर की परपोती Sakshi Chopra की अतरंगी जींस देखकर कनफ्यूज हो गए लोग

2- Gangubai Kathiawadi पर बैन की मांग, जानें रिलीज से पहले ही क्यों हो रहा बवाल

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement