Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Anupama के आज के एपिसोड में होगा अनुज कपाड़िया का एक्सिडेंट, टूट जाएगा दिल!

अब अनुपमा के साथ-साथ इस टीवी सीरियल को देखने वाले दर्शकों को भी बड़ा झटका लगने वाला है.

Anupama के आज के एपिसोड में होगा अनुज कपाड़िया का एक्सिडेंट, टूट जाएगा दिल!

Anupama Spoiler Alert

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: स्टार प्लस के पॉपुलर शो Anupama में इन दिनों काफी उथल-पुथल चल रही है. राइटर्स ड्रामा क्रिएट करने के चक्कर में दर्शकों को भूल गए हैं. तभी तो अनुपमा और अनुज को अलग कर दिया है. उनकी शादी पर खतरा मंडरा रहा है और यह भी हो सकता है कि अनुज शो से आउट ही हो जाए. दरअसल आज यानी कि 23 मार्च के एपिसोड में अनुज का एक्सिडेंट होने वाला है. शाह परिवार लगातार अनुपमा को अनुज से रिश्ता तोड़ने के लिए मजबूर करेगा. अनुपमा भी इसी कनफ्यूजन में है कि क्या दादी बनने की वजह से अपने प्यार का गला घोंट देना चाहिए? 

अब अनुपमा के साथ-साथ इस टीवी सीरियल को देखने वाले दर्शकों को भी बड़ा झटका लगने वाला है. पिछले कुछ समय से अनुपमा और अनुज कपाड़िया अपने रिश्ते को नया नाम देने की कोशिश में जुटे हुए थे. किंजल की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से दोनों के रिश्ते पर एक ऐसा ब्रेक लगा है जिसका लुत्फ वनराज खूब उठा रहा है लेकिन अब अनुपमा के आज के एपिसोड से अनुज के एक्सीडेंट का ट्रैक शुरू होने वाला है. 

अनुपमा आज ही के दिन डांस कॉम्पटीशन में हिस्सा लेने वाली है. वह वेन्यू पर अनुज का इंतजार करेगी. साथ ही उसके मन में कई तरह की बातें भी चलेंगी. अनुपमा आज अनुज कपाड़िया को अपना आखिरी फैसला सुनाने वाली है. अनुज भी अनुपमा की परफॉर्मेंस देखने के लिए बेकरार रहेगा लेकिन रास्ते में ही उसका एक्सीडेंट हो जाएगा. अनुपमा के साथ-साथ बाकी लोग भी अनुज का इंतजार करेंगे लेकिन पुलिस जल्द ही उन्हें अनुज के एक्सीडेंट की खबर देगी. अब देखना होगा कि अनुज कपाड़िया के एक्सीडेंट के पीछे का राज क्या है? जो डेड बॉडी पुलिस को मिलेगी वह किसकी होगी? क्या वाकई अनुज कपाड़िया की मौत हो जाएगी? अनुपमा का नया एपिसोड देखने के बाद ऐसे कई सवाल लोगों के जेहन में आने वाले हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupama❤ (@anupamaa_fc)

 

ये भी पढ़ें:

1- आने वाली है एक और सॉलिड फिल्म, क्रांतिकारी वीर सावरकर बनेंगे Randeep Hooda

2- Kangana Ranaut ने बर्थडे पर किए मां वैष्णो देवी के दर्शन, Photos शेयर कर सुनाई भैरों बाबा की कथा

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement