एंटरटेनमेंट
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा पार्टी छोड़कर चली जाएगी और अकेले में खूब रोएगी. इसी बीच अनुज, अनुपमा के पास पहुंच जाएगा.
डीएनए हिंदी: Anupamaa Today's Episode: स्टार प्लस के सुपरहिट शो Anupamaa में अनुपमा अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. अनुपमा शादी का फैसला कर चुकी है हालांकि अब तक उसने यह बात शाह परिवार के लोगों को नहीं बता पाई. अब तक आपने देखा कि किंजल की प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही परिवार के लोग बहुत खुश हो जाते हैं और इस वजह से अनुपमा अपनी शादी की खबर नहीं दे पाती.
अनुपमा भारी मन से शाह हाउस से बाहर आ जाती है. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा पार्टी छोड़कर चली जाएगी और अकेले में खूब रोएगी. इसी बीच अनुज, अनुपमा के पास पहुंच जाएगा. अनुज को देखकर अनुपमा के सब्र का बांध टूट जाएगा. अनुपमा अनुज से माफी मांगेगी. अनुपमा बताएगी कि वो परिवार को अपने दिल की बात नहीं बता पाई. इस दौरान अनुपमा, अनुज को प्रपोज करेगी. अनुपमा कहेगी कि वो अनुज से शादी करना चाहती है. अनुपमा के मुंह से शादी की बात सुनते ही अनुज इमोशनल हो जाएगा. अनुपमा की बातें सुनकर अनुज खुशी से झूम उठेगा. वह बताएगा कि वो अनुपमा के प्रपोजल का इंतजार कर रहा था क्योंकि वो पहले ही सारी बात जान गया था.
अनुज दावा करेगा कि वो अनुपमा और अपने रिश्ते को हमेशा संभालकर रखेगा. यह बात सुनकर अनुज, अनुपमा को गले लगा लेगा. फिर होने वाली है राखी दवे की एंट्री किंजल की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर राखी दवे शाह हाउस पहुंच जाएगी. राखी दवे बैंड बाजे के साथ शाह हाउस में एंट्री करेगी. राखी दवे के आने से वनराज की हालत खराब हो जाएगी. आते ही राखी दवे अपनी बेटी पर जी भकर प्यार लुटाएगी. इस दौरान राखी, वनराज की बेइज्जती करने का मौका हाथ से नहीं जाने देगी.
ये भी पढ़ें:
1- Tiger Shroff के नए गाने पर लगा चोरी का आरोप, भड़के K-pop फैंस
2- Ranveer Singh के फैन ने अपनी पीठ पर बनवा लिए उनकी तस्वीरों के टैटू