Advertisement

Anupam Kher ने 67 की उम्र में दिखाया गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, हैरान कर देंगी तस्वीरें

Anupam Kher की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. जिनमें 67 की उम्र में अनुपम कमाल का बॉडी ट्रांस्फॉर्मेशन दिखा रहे हैं.

Latest News
Anupam Kher ने 67 की उम्र में दिखाया गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, हैरान कर देंगी तस्वीरें

Anupam Kher

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में अपनी शानदार परफॉर्मेंस को लेकर सुर्खियों में रहे थे. अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के बीच चर्चाओं में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, हाल ही में अनुपम एक बार फिर से कुछ ऐसे ही पोस्ट को लेकर इंटरनेट पर छाए हुए हैं. उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट में अपनी फिटनेस फ्लॉन्ट की है और बिफोर-आफ्टर फोटो के साथ उन्होंने गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन (Body Transformation) दिखाया है.

तस्वीरों ने किया हैरान

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरों का कोलाज बनाकर एक फोटोज शेयर की है. इनमें से एक में अनुपम वेट गेन करने के बाद दिखाई दे रहे हैं और दूसरे में वो वेट लूज करने के बाद अपनी फिटनेस फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं. अनुपम खेर का ये पोस्ट देखकर कई फैंस हैरान रह गए हैं और 67 की उम्र में फिटनेस के लिए अनुपम खेर के जज्बे को सलाम करे दिख रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रही अनुपम खेर की फिटनेस फोटो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

 

ये भी पढ़ें- The Kashmir Files के लिए अनुपम खेर नहीं अक्षय कुमार थे पहली पसंद !

ये भी पढ़ें- किस्मत कभी भी बदल सकती है... Anupam Kher ने सुनाई कविता, वीडियो देख लोग बोले- दिल जीत लिया

शेयर की फिटनेस जर्नी

अनुपम खेर ने अपनी ये तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में फिटनेस जर्नी के बारे में बताया है. उन्होंने लिखा- 'बदलाव के लिए आपकी इच्छा पहले की तरह रहने की आपकी इच्छा से ज्यादा होनी चाहिए. फिट रहने की शुरूआत जिम में होती है. यह आपके दिमाग में एक निर्णय के साथ शुरू होता है. उस निर्णय को लेने के लिए आज का दिन अच्छा है'. अनुपम के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज की भी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement