Advertisement

66 साल के Anupam Kher को उनकी मां ने कहा बेवकूफ, VIRAL हुआ मां-बेटे का वीडियो

इस नई वीडियो में अनुपम खेर के भाई राजू खेर भी हैं. दोनों के बीच में खड़ी उनकी मां फोटो के लिए पोज दे रही थीं जबकि वहां वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा था.

66 साल के Anupam Kher को उनकी मां ने कहा बेवकूफ, VIRAL हुआ मां-बेटे का वीडियो

Anupam kher and mother video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Anupam Kher सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही अपनी मां के साथ वीडियो बनाकर शेयर करते रहते हैं. हाल में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर की जिसमें वह खुद ही मां से डांट खाते नजर आ रहे हैं. 

इस नए वीडियो में अनुपम खेर के भाई Raju Kher भी हैं. दोनों के बीच में खड़ी उनकी मां फोटो के लिए पोज दे रही थीं जबकि वहां वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा था. अनुपम खेर अपनी मां से कहते हैं कि बोलो मां, तब उनकी मां कहती हैं कि क्या बोलूं, तू मेरी फोटो मत लिया कर. फिर लोग मुझे तंग करते हैं.

इस पर अनुपम खेर अपनी मां से पूछते हैं- तंग करते हैं लोग आपको? क्या कहते हैं? वो आपकी तारीफ करते हैं. आपको नजर तो नहीं लग जाएगी. इस पर उनकी मां कहती हैं कि उन्हें नजर नहीं लगती है. अनुपम उन्हें कंधे पर हाथ रखकर पोज देने को कह रहे होते हैं इतने में मम्मी को अचानक क्या मस्ती सूझती हैं वह कहती हैं कि बेवकूफ दोनों. इस पर अनुपम कहते हैं बेवकूफ दोनों. उनके चेहरे पर सवालिया निशान आसानी से देखा जा सकता है.

दोनों भाई एक दूसरे की तरफ देखते हैं और फिर अनुपम मां से पूछते हैं कि कौन बड़ा बेवकूफ है. ये या फिर मैं? इस सवाल को पहले तो दुलारी टालने की कोशिश करती हैं लेकिन फिर जब वह जिद करते हैं तो दुलारी सीधे अनुपम खेर को ही बड़ा बेवकूफ बता देती हैं. अनुपम ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- मेरी मां के जवाब ने मेरे भाई को सबसे खुश कर दिया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

 

ये भी पढ़ें: 

1- पूरी तरह बदल चुकी हैं छोटी आनंदी Avika Gor, हॉलीवुड एक्ट्रेसेज को दे रही हैं टक्कर

2- Bigg Boss के घर में घायल हुईं Devoleena Bhattacharjee, करवानी पड़ेगी सर्जरी

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement