Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Ankita Lokhande ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

अब सोशल मीडिया पर लोग अंकिता और विक्की को खूब बधाइयां दे रहे हैं. इस मौके पर अंकिता की मां भी वहां मौजूद थीं.

Ankita Lokhande ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

Ankita Lokhande luxury car

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्ट्रेस Ankita Lokhande और उनके पति Vicky Jain ने नई लग्जरी कार खरीदी है. उन्होंने Mercedes V220 D LWB Exclusive खरीदी है. इस कार की कीमत करीब 71.10 लाख से 1.46 करोड़ रुपए के बीच है. कार खरीदते हुए अंकिता और विक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कार का शानदार इंटीरियर दिखाया गया है. इसके अलावा अंकिता खुशी से कार चाबी लेकर, केक काटते हुए और गाड़ी के अंदर बैठते हुए नजर आ रही हैं.

अब सोशल मीडिया पर लोग अंकिता और विक्की को खूब बधाइयां दे रहे हैं. इस मौके पर अंकिता की मां भी वहां मौजूद थीं. वर्क फ्रंट पर बात करें तो ये कपल फिलहाल स्टार प्लस के शो 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आ रहे हैं. अंकिता और विक्की इस शो पर दोबारा शादी करने वाले हैं. अंकिता की मां ने इच्छा जाहिर की कि दोनों की शादी महाराष्ट्र के रीति-रिवाज से हो अब इस शो पर दोनों दोबारा शादी करने वाले हैं.

 

अंकिता ने अपना महाराष्ट्रियन स्टाइल वाली शादी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और स्टार प्लस को थैंक्यू कहा. यह एपिसोड इस वीकएंड टीवी पर आएगा. इस एपिसोड को देखने के लिए आपको 6 मार्च तक का इंतजार करना होगा. इस शो का प्रीमियर हाल ही में हुआ है और पहले एपिसोड में दिखाया गया कि अंकिता और विक्की की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई.

 

ये भी पढ़ें: 

1- अनुज कपाड़िया को प्रपोज करने वाली है Anupama, टीवी से पहले यहां देखें पूरा सीन

2- प्रभास और पूजा हेगड़े की Radhey Shyam का दूसरा ट्रेलर रिलीज, देखें 'बाहुबली' की नई झलक

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement