Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

VIDEO: अंकिता लोखंडे ने शादी में ये वचन लेने से किया इनकार, जमकर मिल रही तारीफें

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के वचन लेते दिखाई दे रहे हैं.

VIDEO: अंकिता लोखंडे ने शादी में ये वचन लेने से किया इनकार, जमकर मिल रही तारीफें

अंकिता लोखंडे, विक्की जैन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने हाल ही में अपने लॉन्ड टर्म बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) से शादी कर ली है. दोनों ने 3 साल लंबे रिलेशनशिप के बाद 14 दिसंबर को सात फेरे लेने का फैसला कर लिया था. दोनों की कई वेडिंग फोटोज और वीडियोज तो आप देख ही चुके होंगे लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर अंकिता-विक्की का सात-वचनों वाला एक वीडियो जबरदस्त चर्चा में आ गया है. बताया जा रहा है कि इस रस्म के दौरान अंकिता ने एक वचन लेने से मना कर दिया था. उन्होंने इस वचन को अपने तरीके से बदला और फिर विक्की के सामने इसे दोहराया.

अंकिता ने बदला वचन

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के वचन लेते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में उन्हें एक महिला मंडित शादी के वचन दिलवाती नजर आ रही हैं. न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंडित जी जब अंकिता से ये वचन लेने के लिए कहती हैं कि वो हमेशा अपने पति की हर बात मानेंगी तो अंकिता ये वचन लेने से इनकार कर देती हैं वो कहती हैं कि वो हमेशा पति की उसी बात को स्वीकार करेंगी जो सही होगी. इसके बाद अंकिता से पंडित जी कहते हैं कि वचन लो कि तुम गुस्से में कभी अपने पति को दिल दुखाने वाली बात नहीं बोलेंगी. इस पर अंकिता हामी भर देती हैं. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

 

 

मिली जमकर तारीफें

अंकिता लोखंडे के इस कदम को जमकर तारीफें मिल रही हैं. यही कारण है कि उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. बता दें कि अंकिता और विक्की की शादी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित वेडिंग ईवेंट में रही थी. इस शादी में टीवी और बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए थे. अंकिता-विक्की ने शादी के फौरन बाद ही वेडिंग रिसेप्शन भी रखा था. जिसमें ये दोनों जमकर मस्ती करते दिखाई दिए थे.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement