Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Ankita Lokhande ने पति संग ली टीवी शो में ली एंट्री, 'स्मार्ट जोड़ी' का प्रोमो वायरल

Ankita Lokhande ने अपने पति विक्की जैन संग एक नए रिएलिटी शो में एंट्री ली है.

Latest News
Ankita Lokhande ने पति संग ली टीवी शो में ली एंट्री, 'स्मार्ट जोड़ी' का प्रोमो वायरल

Ankita Lokahnde

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं लेकिन वो अभी भी टीवी पर ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं. इन दिनों अंकिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्होंने बीते साल ही विक्की जैन संग शादी की है. वहीं, हाल ही में वो एक नए टीवी शो पर अपने पति के साथ एंट्री लेती दिखाई दीं. इस शो का प्रोमो रिलीज हुआ है जिसमें अंकिता अपने पति का हाथ थामे उनकी तारीफों के पुल बांधती दिखाई दे रही हैं.

वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, स्टार प्लस पर नया शो स्मार्ट जोड़ी (Smart Jodi) आने वाला है जिसमें टीवी के कई सेलेब्रिटीज कपल हिस्सा लेंगे. इसी शो पर अंकिता भी अपने पति के साथ पहुंची हैं. हाल ही में इस शो का जो प्रोमो सामने आया है. उसमें अंकिता, विक्की के साथ खड़ी होकर कहती दिख रही हैं कि 'मेरी जिंदगी में विक्की के आने के बाद से ही मैंने प्यार का असली मतलब जाना है. सच कहूं तो विक्की जैसा प्यार आज तक मुझसे किसी ने भी नहीं किया'. यहां देखें आने वाले इस शो का प्रोमो-

 

 

ये भी पढ़ें- कृति सेनन से SBI तक को अपनी प्रॉपर्टी किराए पर दे चुके हैं Amitabh Bachchan, जानें कितनी है कमाई

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra के पिता पर से US कॉमेडियन ने कह दी ऐसी बात कि मांगी पड़ी माफी, बोलीं- मैं शर्मिंदा हूं

एंट्री लेंगे ये सेलेब्स

बात करें टीवी शो 'स्मार्ट जोड़ी' की तो ये शो इसी हफ्ते शुरू हो सकता है. शो पर अंकिता-विक्की के अलावा भाग्यश्री-हिमालय दसानी, नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा, राहुल महाजन-नताल्या इलीना, अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी और मोनालिसा-विक्रांत सिंह राजपूत जैसे सेलेब्स भी एंट्री लेने वाले हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement