एंटरटेनमेंट
Sonam Kapoor ने खुशखबरी दी तो नाना बनने की खुशी Anil Kapoor के लेटेस्ट पोस्ट में साफ दिखाई दी.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है. उन्होंने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वो बेबी बंप (Baby Bump) फ्लॉन्ट करती नजर आईं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की तो उन्हें ताबड़तोड़ बधाइयां मिलने लीं. वहीं, इस खबर को सुनकर सोनम के पिता और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) भी खुशी से उछल पड़े. अनिल कपूर ने अपने सोशल अकाउंट पर बेटी की बेबी बंप वाली तस्वीरें शेयर करते हुए नाना बनने की एक्साइटमेंट साझा की है.
अनिल कपूर की खुशी
अनिल कपूर ने सोनम और आनंद आहूजा की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्विटर पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'अब मैं सबसे एक्साइटिंग किरदार को निभाने की तैयारियां कर रहा हूं- नाना!! अब कभी हमारी लाइफ पहले जैसी नहीं होगी और मैं इससे ज्यादा खुशकिस्मत नहीं हो सकता! सोनम कपूर और आनंद आहूजा तुमने इस खबर से हमें अनंत खुशियां दीं हैं!'. यहां देखें अनिल कपूर का वायरल हो रहा ये पोस्ट-
Now preparing for the most exciting role of my life - GRANDFATHER!!
Our lives will never be the same again and I couldn’t be more grateful! @sonamakapoor & @anandahuja you have made us happy beyond measure with this incredible news! 🙏🏻♥️ pic.twitter.com/wa0GIocCMP— Anil Kapoor (@AnilKapoor) March 21, 2022
ये भी पढ़ें- बेटे को सीने से लगाए दिखीं Dia Mirza, वीडियो देखकर लोग बोले- डरी-सहमी क्यों हैं
ये भी पढ़ें- Rani Mukherji ने पति संग आइसक्रीम खाकर मनाया बर्थडे, देखें तस्वीरें
सोनम कपूर ने इस अंदाज में दी थी गुडन्यूज
बता दें कि इससे पहले सोनम कपूर ने अपने सोशल अकाउंट पर बेबी बंप वाली तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था- 'चार हाथ. हम तुम्हें बेहतरीन तरीके से बड़ा करने की कोशिश करेंगे. दो दिल जो तुम्हारे साथ धड़केंगे और तुम्हारे कदमों के साथ चलेंगे. एक परिवार जो तुम पर प्यार और सपोर्ट की बरसात करेगा. हम तुम्हारे स्वागत के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं'. इसके अलावा सोनम ने #comingthisfall2022 हैशटैग के जरिए बताया है कि उनका बेबी इसी साल आ जाएगा.