Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Malaika Arora के कपड़ों की नकल करती हैं Ananya Panday? वायरल फोटो पर फैंस ने उठाया सवाल

Malaika Arora और अनन्या पांडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं जिनमें वो लगभग एक जैसी ही ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं.

Latest News
Malaika Arora के कपड़ों की नकल करती हैं Ananya Panday? वायरल फोटो पर फैंस ने उठाया सवाल

Ananya Panday, Malaika Arora

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस अपने स्टाइलिश अंदाज की वजह से पहचानी जाती हैं. इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) का नाम भी शामिल है. ये एक्ट्रेसेस हर ईवेंट पर सबसे खास दिखने के लिए कई बार रिस्की आउटफिट कैरी करती भी दिखाई दे जाती हैं. वहीं, कई बार दो एक्ट्रेसेस की स्टाइलिश आउटफिट लाख प्लानिंग के बाद भी एक-दूरसे से मैच कर जाते हैं. हाल ही में मलाइका और अनन्या की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें दो मौकों पर उनके आउटफिट एकदम एक जैसे दिखाई दिए.

वायरल हुई फोटो

दरअसल, हाल ही में विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा और अनन्या पांडे की चार तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है जिनमें दिख रहा है कि हाल ही में अनन्या ने जो रिवीलिंग ब्लैक ड्रेस पहनी थी वो मलाइका अरोड़ा की ड्रेस से हूबहू मैच करती थी. मलाइका ये ड्रेस काफी पहले पहने दिखाई दी थीं. इसके अलावा दोनों की एक और तस्वीर है जिसमें मलाइका और अनन्या दोनों ही ऑरेंज क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम पहने दिखाई दे रही हैं. यहां देखें वायरल हो रहीं ये तस्वीरें-

 

 

ये भी पढ़ें- Sara Khan के पति का स्पा वर्कर के साथ था अफेयर, सुनाई रिश्ता टूटने की पूरी कहानी

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस के साथ सोने का झूठा दावा करने के लिए अभिनेता को मिला 50 लाख का ऑफर, Meghan Markle से जुड़ा है मामला

फैंस ने पूछा सवाल

वहीं, इस कोलाज पर मिल रहे कमेंट्स को देखें तो कई लोगों ने सवाल किया है कि क्या अनन्या ने मलाइका के आउटफिट की नकल की है? हालांकि, भले ही दोनों के आउटफिट मैच कर रहे हैं लेकिन दोनों ने ही इन्हें शानदार तरीके से कैरी किया है और दोनों ही बेहद स्टाइलिश दिखाई दे रही हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement