Advertisement

पर्दे पर किसिंग सीन और इंटिमेट सीन से था परहेज तो छोड़नी पड़ी फिल्म लाइन!

अमृता ने साल 2014 में आरजे अनमोल से शादी की थी. शादी के बाद अमृता ने कोई फिल्म नहीं की. साल 2020 में अमृता ने बेटे को जन्म दिया.

पर्दे पर किसिंग सीन और इंटिमेट सीन से था परहेज तो छोड़नी पड़ी फिल्म लाइन!

Amrita Rao

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इश्क-विश्क और विवाह जैसी फिल्मों से दर्शकों के बीच एक खास पहचान बना चुकीं Amrita Rao काफी समय से पर्दे से दूर हैं. पिछले कुछ समय से वह केवल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ही चर्चा में रही हैं लेकिन आखिर वह फिल्मों से दूर क्यों हुई? इस सवाल का जवाब अमृता ने एक इंटरव्यू में दिया.

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अमृता ने बताया कि उन्होंने कई फिल्म के ऑफर इसलिए ठुकराए क्योंकि वह स्क्रीन पर अपने कोस्टार्स के साथ किसिंग सीन करने में कंफर्टेबल नहीं थीं. अमृता ने बताया कि प्रोफेशनल लाइफ में चल रही इस उथल-पुथल से अनमोल (अमृता के पति) भी अनजान नहीं थे. इस वजह से उन्होंने मुझे फिल्म लाइन छोड़कर उनसे शादी करने को कहा.

अमृता ने कहा, अनमोल की बात सुनकर मुझे झटका लगा बाद में उन्होंने भी माफी मांगी क्योंकि वह समझ गए थे कि उनकी मांग काफी अजीब थी. जब अमृता से पूछा गया कि वाकई अनमोल ने ही उन्हें फिल्म लाइन छोड़ने को कहा था तो उन्होंने कहा, हां यह सच है... उस समय अनमोल देख रहे थे कि मैं कई बड़ी फिल्मों को केवल इसलिए मना कर रही थी क्योंकि मैं पर्दे पर लवमेकिंग सीन और किसिंग सीन करने में कंफर्टेबल नहीं थी. इसलिए उन्होंने उस समय इन मुश्किलों से निकलकर पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ने के बारे में सोचा. 

बता दें कि अमृता ने साल 2014 में आरजे अनमोल से शादी की थी. शादी के बाद अमृता ने कोई फिल्म नहीं की. साल 2020 में अमृता ने बेटे को जन्म दिया और फिलहाल वह मदरहुड इंजॉय कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:

1- Bhabi Ji Ghar Par Hain की अंगूरी भाभी का स्टाइलिश लुक देख फैंस हुए हैरान

2- जल्द टीवी डेब्यू करने वाली हैं Neetu Kapoor, इस शो में आएंगी नजर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement