Advertisement

अभिनेता Amol Palekar अस्पताल में भर्ती, पत्नी बोलीं- स्मोकिंग की वजह से पहले भी बिगड़ी हालत

Amol Palekar अस्पताल में भर्ती हैं और हाल ही में उनकी पत्नी संध्या गोखले ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की है.

Latest News
अभिनेता Amol Palekar अस्पताल में भर्ती, पत्नी बोलीं- स्मोकिंग की वजह से पहले भी बिगड़ी हालत

Amol Palekar 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लंबे समय से बीमार चल रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमोल पालेकर (Amol Palekar) को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन खबरों की पुष्टि अमोल पालेकर की पत्नी (Amol Palekar Wife) संध्या गोखले ने की है. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया है कि अब उनकी हालत कैसी है. 'रजनीगंधा', 'चितचोर' और 'गोल माल' जैसी फिल्में दे चुके 77 वर्षीय अमोल पालेकर को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल ले जाया दया था. संध्या गोखले ने हेल्थ अपडेट देते हुए ये भी साफ किया है कि चिंता की कोई बात नहीं है.

स्मोकिंग की वजह से

अमोल पालेकर की पत्नी संध्या ने बताया कि अभी उनकी हालत स्थिर है और वो लगातार रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं. संध्या ने एबीपी से बातचीत के दौरान कहा कि 'चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि वो रिकवर कर रहे हैं और उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है'. बीमारी के बारे में पूछे जाने पर संध्या ने बताया कि 'ये एक पुरानी बीमारी की वजह से है. बहुत ज्यादा स्मोकिंग की वजह से उन्हें 10 साल पहले भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था लेकिन अब उनकी हालत कुछ ठीक है'.

ये भी पढ़ें- आप भी बना सकते हैं Salman Khan की तरह बॉडी, 'दबंग' के ट्रेनर ने दीं सीक्रेट Fitness Tips

ये भी पढ़ें- Gangubai Kathiawadi का पहला गाना 'ढोलीड़ा' आउट, आलिया भट्ट के इंटेंस लुक ने किया इंप्रेस

किया था कमबैक

इस खबर के सामने आने के बार हर कोई अमोल पालेकर के जल्द से जल्द ठीक होने को लेकर दुआ करता दिखाई दे रहा है. बता दें कि अमोल 70s और 80s के दौर में बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम रह चुके हैं. उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और पिछले साल उन्होंने जी5 पर रिलीज हुई फिल्म 'हल्ला हो' से पर्दे पर कमबैक किया था. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement