Advertisement

Amitabh Bachchan ने दाढ़ी पर बनाया तिरंगा, PHOTO शेयर कर दी Republic Day की शुभकामनाएं

Amitabh Bachchan ने Republic Day 2022 की शुभकामनाएं कुछ अलग अंदाज में दी हैं.

Amitabh Bachchan ने दाढ़ी पर बनाया तिरंगा, PHOTO शेयर कर दी Republic Day की शुभकामनाएं

Amitabh Bachchan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज देश भर में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर हर कोई सोशल मीडिया के जरिए देश वासियों को शुभकामनाएं देता नजर आ रहा है. वहीं, 73वें गणतंत्र दिवस पर बॉलीवुड सितारे भी देशभक्ति से भरे पोस्ट करते दिखाई दे रहे हैं. इन सबके बीच अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का एक लेटेस्ट पोस्ट जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है. उन्होंने अपनी दाढ़ी पर तिरंगा बनाकर फैंस को विशेज की हैं. जैसे ही उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की इसे देखकर लोग हैरानी भरे कमेंट करते नजर आए. कई सेलेब्रिटीज तो उनके विश करने के अंदाज पर हंस पड़े.

वायरल हो रही फोटो

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जो काफी पुरानी मालूम होती है. इस फोटो में अमिताभ बच्चन की दाढ़ी और मूछ पर तिरंगे के कलर दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को देखकर लगता है कि अमिताभ ने इसे एडिट करने के बाद शेयर किया है. उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'गणतंत्र दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं'. यहां देखें वायरल हो रही अमिताभ की तस्वीर-

ये भी पढ़ें- जब Raveena Tandon के नाम पर पाकिस्तान पूर्व PM Nawaz Sharif को भेजे गए थे खतरनाक बम

 

 

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

इस फोटो पर फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. कई लोगों को अमिताभ बच्चन के विश करने का ये अंदाज पसंद नहीं आया है तो कई हंस पड़े हैं. कपिल शर्मा से लेकर उनकी बेटी श्वेता बच्चन तक ने हंसने वाले इमोजी के साथ कमेंट किया है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement