Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Amitabh Bachchan ने कश्मीर को बताया था 'मुगलों की खोज', वायरल हुई फिल्म से ये क्लिप

Amitabh Bachchan की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जिसमें वो कश्मीर पर बात करते दिखाई दे रहे हैं.

Latest News
Amitabh Bachchan ने कश्मीर को बताया था 'मुगलों की खोज', वायरल हुई फिल्म से ये क्लिप

बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. इन फिल्मों से उनके गानों से लेकर डायलॉग्स तक आज भी वायरल होते दिखाई दे जाते हैं. वहीं, हाल ही में उनकी फिल्म का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसकी वजह से अमिताभ जमकर ट्रोल हो रहे हैं. इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कश्मीर (Kashmir) पर बात कर रहे हैं और इसे 'मुगलों' की खोज बता रहे हैं. अमिताभ का ये डायलॉग कई लोगों को पसंद नहीं आ रहा है और ये लोग सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं.

वायरल हुई ये क्लिप

दरअसल, सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की एक क्लिप वारल हो रही है. ये क्लिप 1982 में आई फिल्म 'बेमिसाल' की है. इसमें अमिताभ बच्चन कह रहे हैं- 'एक बात आपको मालूम है? प्रशांत तुझे नहीं मालूम तो सुन ले, इंडिया में जितने हिल स्टेशंस हैं, सब के सब अंग्रेजों ने डिस्कवर किए. एक कश्मीर ही है जिसे मुगलों ने डिस्कवर किया'. इस पर राखी कहती हैं, 'मुगलों का तो जवाब ही नहीं, उनका म्यूजिक देखिए, पेटिंग देखिए, आर्किटेक्चर देखिए'. यहां देखें वायरल हो रही अमिताभ बच्चन की ये क्लिप-

 

 

ये भी पढ़ें- सेट बनाने वाले मजदूरों को 5 महीने से नहीं मिले पैसे, रोक दी Ranbir Kapoor की फिल्म की शूटिंग

ये भी पढ़ें- फिल्म की शूटिंग खत्म होने से पहले दुनिया से चले गए थे Rishi Kapoor, फिर कैसे पूरी हुई आखिरी फिल्म ?

लोगों की प्रतिक्रियाएं

अमिताभ बच्चन की ये क्लिप विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज होने के बाद वायरल हो रही है. इस फिल्म में 1990 में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन की दर्दनाक कहानी दिखाई गई है. अमिताब बच्चन की इस क्लिप को लोग 'द कश्मीर फाइल्स' से कंपेयर कर रहे हैं और फैक्ट्स को लेकर कई लोगों ने नाराजगी भी जाहिर की है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement