Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

kriti sanon दो साल तक हर महीने Amitabh Bachchan को देंगी 10 लाख रुपये!

Amitabh Bachchan ने अपना एक लग्जरी अपार्टमेंट कृति सेनन को किराये पर दिया है.

kriti sanon दो साल तक हर महीने Amitabh Bachchan को देंगी 10 लाख रुपये!

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस Kriti Sanon अब Amitabh Bachchan की किरायेदार बन गई हैं. उन्होंने बिग बी का अंधेरी स्थित  ड्यूपलेक्स अपार्टमेंट किराये पर लिया है. काफी दिनों से इस तरह की खबरें आ रही थीं और अब फाइनली रेंट और डिपॉजिट से जुड़ी सभी डिटेल्स सामने आ गई हैं. मनी कंट्रोल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, दो साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया है और किराया 10 लाख रुपए महीना तय किया गया है. यह घर अलांटिस बिल्डिंग की 27वीं और 28वीं मंजिल पर है. आलीशान फ्लैट के साथ पार्किंग में भी अच्छी जगह मिली है. खबर है कि चार पार्किंग स्लॉट अब कृति के हो चुके हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कॉन्ट्रैक्ट 16 अक्टूबर 2021 से 15 अक्टूबर 2023 तक का है. फ्लैट की डिटेल्स की बात करें तो यह 5,184 स्क्वायर फीट की प्रॉपर्टी है. बिग बी ने इसे 31 करोड़ रुपए में खरीदा था. कृति ने इस फ्लैट के लिए 60 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट करवाई है.

SBI भी है बिग बी का किरायेदार

कृति के अलावा SBI भी बिग बी का किरायेदार है. खबर है कि उन्होंने और अभिषेक ने अपनी जूहू वाली एक प्रॉपर्टी SBI को 15 साल के लिए लीज़ पर दी है. फिलहाल बिग बी अपने जूहू वाले बंग्ले जलसा में रहते हैं. यह बंग्ला उन्होंने प्रोड्यूसर एनसी सिप्पी से खरीदा था.

आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट पर बात करें तो बिग बी ब्रह्मास्त्र, आंखें-2, द इंटर्न, प्रोजेक्ट के में नजर आएंगे. ब्रह्मास्त्र की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इसे 2022 की बड़ी फिल्म बताया जा रहा है क्योंक इसमें पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साथ नजर आने वाले हैं. वहीं कृति फिल्म बच्चन पांडे, आदिपुरुष, भेड़िया, गनपथ में नजर आएंगी.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement