Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

कृति सेनन से SBI बैंक तक को अपनी प्रॉपर्टी किराए पर दे चुके हैं Amitabh Bachchan, जानें कितना लेते हैं रेंट

Amitabh Bachchan के आलीशान डुप्लेक्स घर को एक्ट्रेस Kriti Sanon ने किराए पर लिया था. इसके अलावा उन्होंने SBI की अपनी प्रॉपर्टी रेंट पर दे रखी है.

Latest News
कृति सेनन से SBI बैंक तक को अपनी प्रॉपर्टी किराए पर दे चुके हैं Amitabh Bachchan, जानें कितना लेते हैं रेंट

अमिताभ बच्चन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आलीशान प्रॉपर्टीज के बारे में आए दिन डिटेल्स सामने आती रहती हैं. वहीं, उन्होंने अपनी कुछ प्रॉपर्टी रेंट पर भी दी हैं जिनके जरिए वो हर महीने लाखों की कमाई करते हैं. अमिताभ का एक आलीशान घर एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने किराए पर लिया हुआ है जो मुंबई स्थित डुप्लेक्स अपार्टमेंट (Duplex Apartment) है. इसके अलावा उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को भी अपनी एक प्रॉपर्टी किराए पर दी है. इन दोनों से बच्चन परिवार को अच्छा- खासा रेंट मिलता है.

कृति वाली प्रॉपर्टी का किराया

अमिताभ बच्चन ने जो घर कृति को किराए पर दिया है उसके बारे में इंडेक्सटैप डॉट कॉम ने रजिस्टर्ड रैंट एग्रीमेंट के आधार पर ये जानकारी शेयर की है. कृति ने ये घर पिछले साल दिसंबर महीने में लिया था लेकिन अब जाकर इससे जुड़ी कुछ खास डिटेल्स सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि इस अपार्टमेंट का हर महीने का किराया 10 लाख रुपये है और इस हिसाब से इसका एक साल का किराया 1.2 करोड़ रुपये बैठता है. ये अपार्टमेंट अंधेरी वेस्ट में लोखंडवाला रोड पर स्थित है जो अटलांटिस बिल्डिंग की 27वीं और 28वीं मंजिल पर है. रेंट एग्रीमेंट से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक कृति सैनन ने इसे रेंट पर लेने के लिए 60 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान किया है. अपार्टमेंट में मिलने वाली सुविधाओं में सबसे खास है कार पार्किंग जिसमें 4 कारें पार्क की जा सकती हैं.

ये भी पढ़ें- 6 साल पहले बिना लिप सर्जरी और बोटोक्स के ऐसी दिखती थीं Nora Fatehi !

ये भी पढ़ें- Gangubai Kathiawadi पर बैन की मांग, जानें रिलीज से पहले ही क्यों हो रहा बवाल

SBI को भी दी प्रॉपर्टी

इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने अपने बंगले जलसा के बगल वाली प्रॉपर्टी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को 15 साल के लिए लीज पर दी है. बिग बी की यह प्रॉपर्टी जुहू विले पार्ले डिपार्टमेंट में है. उन्हें इसका किराया 18.90 लाख रुपये महीने मिलेता है. अमिताभ बच्चन की यह प्रॉपर्टी ग्राउंड फ्लोर पर है जिसका एरिया 3150 स्क्वैयर फीट है. इससे पहले इस प्रॉपर्टी को सिटी बैंक ने लीज पर ले रखा था.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement