Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' में Amitabh Bachchan की शानदार एंट्री, खास है बिग बी का रोल

Prabhas और Pooja Hegde की फिल्म Radhe Shyam में अभिनेता Amitabh Bachchan अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं.

Latest News
प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' में Amitabh Bachchan की शानदार एंट्री, खास है बिग बी का रोल

Amitabh Bachchan, Pooja Hegde, Prabhas

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड से लेकर कॉलीवुड तक कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं. कई प्रोजेक्ट्स की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. इन सबके बीच बाहुबली एक्टर प्रभास (Prabhas) और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की आनेवाली फिल्म 'राधे श्याम' (Radhe Shyam) को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं. इस फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने तो पहले ही रिलीज हो चुके हैं. वहीं, अब इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की भूमिका को लेकर दिलचस्प डिटेल सामने आई है जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

अमिताभ बच्चन की भूमिका

प्रभास और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होने वाली है जिसमें जबरदस्त सस्पेंस भी देखने को मिलेगा. वहीं, मैग्नम ओपस की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन नैरेटर की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ ही प्रभास की फिल्म चर्चा में है और बिग बी का नाम जुड़ जाने के बाद फिल्म से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.

 

 

ये भी पढ़ें- Luv Ranjan ने गर्लफ्रेंड Alisha Vaid से कर ली शादी, आगरा में पहुंचे बॉलीवुड के नामी सितारे

ये भी पढ़ें-  जानिए पत्नी की ड्रेस पर क्यों ट्रोल हुए Shark Tank India के अशनीर ग्रोवर?

कुछ ऐसी है कहानी

बता दें कि यह फिल्म एक प्रेम कहानी 1970 के दशक में यूरोप में स्थापित है जिसमें प्रभास एक पाल्म रीडर की भूमिका निभा रहे हैं. इटली, जॉर्जिया और हैदराबाद में बड़े पैमाने पर शूट किए गए कई सीन्स को राधे श्याम को एक मेगा कैनवास पर रखा गया है जो अत्याधुनिक विजुअल इफेक्ट्स का दावा करती है और साथ ही इस फिल्म में प्रभास व पूजा हेगड़े पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे. ये फिल्म 11 मार्च, 2022 में रिलीज़ होगी.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement