Advertisement

Jhund Teaser: अमिताभ बच्चन के धमाकेदार 'झुंड' की पहली झलक, बोले- मेरी टीम तैयार है

Amitabh Bachchan की फिल्म Jhund का धमाकेदार टीजर सामने आया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

Latest News
Jhund Teaser: अमिताभ बच्चन के धमाकेदार 'झुंड' की पहली झलक, बोले- मेरी टीम तैयार है

अमिताभ बच्चन फिल्म झुंड

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कई रिलीज के लिए तैयार हैं तो कईयों की शूटिंग चल रही हैं. इन सबके बीच अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक अपकमिंग फिल्म 'झुंड' (Jhund Teaser) चर्चा में आ गई है. हाल ही में इस फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हो चुका है जिसमें बॉलीवुड के शहंशाह का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है. इस टीजर में अमिताभ के पीछे कई लोग चलते नजर आ रहे हैं. इस टीजर में कोई डायलॉग तो नहीं सुनने को मिला है लेकिन अलग-अलग तरह का म्यूजिक सुनाई दे रहा है.

वायरल हुआ टीजर

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'झुंड' का टीजर शेयर किया है. इस टीजर की शुरुआत 'झुंड' में बैठे कुछ बच्चों से होती है और ये बच्चे एक साथ धमाकेदार म्यूजिक बजाते दिखाई दे रहे हैं. अमिताभ बच्चन इस वीडियो में बच्चों के सामने जाते हैं जो दीवार की बाउंडरी पर चढ़कर बैठे हैं. अमिताभ जैसे ही पीछे मुड़कर जाने लगते हैं ये सभी बच्चे उठकर उनके पीछे-पीछे चल देते हैं. यहां देखें 'झुंड' का टीजर-

 

 

ये भी पढ़ें- गिरफ्तार हुईं 'बबीता जी' Munmun Dutta, चार घंटे पूछताछ के बाद मिली जमानत

ये भी पढ़ें- Exclusive: अपने आखिरी इंटरव्यू में क्या कहना चाहते थे 'भीम'

आप तैयार हैं?

इस टीजर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने फिल्म को लेकर कैप्शन में बात की है. उनहोंने लिखा- 'मेरी टीम तैयार है और आप'? आ रहे हैं हम 4 मार्च 2022 को आपके नजदीकी सिनेमा में. सामने आए झुंड के टीजर से जाहिर है कि अमिताभ फिल्म में किसी सपोर्ट्स से जुड़े कोच का किरदार निभाते नजर आएंगे. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement