Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

टूटेगी Amitabh Bachchan के बंगले प्रतीक्षा की दीवार ?

बिग बी की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट की तरफ से कहा गया कि बीएमसी को अमिताभ बच्चन से चर्चा करनी चाहिए. 

टूटेगी Amitabh Bachchan के बंगले प्रतीक्षा की दीवार ?

Amitabh bachchan prateeksha

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड सुपर स्टार Amitabh Bachchan ने अपने बंगले Prateeksha को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी दी है. यह अर्जी प्रतिक्षा के बाहर के रास्ते को चौड़ा करने के लिए बीएमसी की तरफ से दिए गए नोटिस पर दी गई है. बिग बी की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट की तरफ से कहा गया कि बीएमसी को इस मामले में विचार करना चाहिए और अगर जरूरत हो तो उन्हें अमिताभ बच्चन से चर्चा करनी चाहिए. 

बता दें कि यह मामला काफी पहले से चल रहा है. जनवरी में महाराष्ट्र के लोकायुक्त का कहना था कि बीएमसी अमिताभ बच्चन के बंगले के परिसर की दीवार को गिराने में देरी करने के लिए बहाने दे रही है. यह दीवार गिराने की बात सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत हो रही है.

विध्वंस कार्य में एक साल की देरी होने की बात पर महाराष्ट्र के लोकायुक्त न्यायमूर्ति वी एम कनाडे ने अपने आदेश में कहा था कि नगर निकाय को उप अभियंता (सड़क) पश्चिमी उपनगर के नाम पर नोटिस जारी करना चाहिए. इस पर बीएमसी ने कहा था कि उसने अभी तक अमिताभ बच्चन के बंगले की दीवार नहीं तोड़ी है क्योंकि उसके पास सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए कोई ठेकेदार नहीं है.

क्या थी योजना

2017 में, प्रतीक्षा से इस्कॉन मंदिर की ओर जाने वाली लेन में यातायात को कम करने के लिए अमिताभ बच्चन और उनके पड़ोसियों को जुहू के लिंकिंग रोड पर स्थित बंगले की जमीन का एक हिस्सा आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था. बीएमसी ने बगंले के कम्पाउंड पोर्शन को लेकर संत ज्ञानेश्वर रोड को 40 फीट से 60 फीट तक चौड़ा करने की योजना बनाई थी.

ये भी पढ़ें:

1- Maruti Suzuki ला रही है अपनी नई Baleno 2022, इन शानदार फीचर्स से है लैस

2- Shark Tank खत्म हुए 1 महीना हो गया, जज Ashneer Gorver अब तक खा रहे हैं गालियां!

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement