Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

अमिताभ बच्चन के 83वें बर्थडे पर फैंस ने लुटाया प्यार, जलसा के बाहर एक बना 'कुली' तो दूसरा 'बिग बी'.. वीडियो वायरल

Amitabh Bachchan Birthday Celebrations: 83वां जन्मदिन मना रहे अमिताभ बच्चन के फैंस ने उनके मुंबई स्थित बंगले 'जलसा' के बाहर जमकर जश्न मनाया. फैंस ने 'कुली' लुक में डांस किया, केक काटा और टैटू बनवाकर महानायक के लिए प्यार और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

Latest News
अमिताभ बच्चन के 83वें बर्थडे पर फैंस ने लुटाया प्यार, जलसा के बाहर एक बना 'कुली' तो दूसरा 'बिग बी'.. वीडियो वायरल
Add DNA as a Preferred Source

Amitabh Bachchan Birthday Celebrations Outside Jalsa: हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन आज, 11 अक्टूबर को 83 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह और खुशी की लहर देखने को मिली. फैंस ने मुंबई स्थित उनके बंगले, 'जलसा' के बाहर सड़कों पर उतरकर अपने चहेते अभिनेता का जन्मदिन एक त्योहार की तरह मनाया.

जलसा के बाहर फैंस ने मनाया ग्रैंड जश्न

सुबह से ही जलसा के बाहर फैंस का तांता लगना शुरू हो गया था. यह सेलिब्रेशन महानायक के प्रति उनके अटूट प्यार को दर्शाता है. फैंस अभिनेता की फिल्मों के लुक में पहुंचे, जिसमें 'कुली' और 'याराना' जैसे लोकप्रिय किरदार शामिल थे. उन्होंने अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय गानों पर जमकर डांस किया और गाया. फैंस ने बिग बी के सम्मान में केक भी काटा और एक-दूसरे को बधाई दी. कुछ फैंस ने अपने हाथों पर अभिनेता का टैटू बनवाया, जबकि अन्य ने बिग बी की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर अपनी दीवानगी दिखाई.

फैंस ने दिल खोलकर दी शुभकामनाएं

Amitabh Bachchan 83rd birthday celebration outside jalsa

देशभर से आए फैंस ने एएनआई से बात करते हुए अपने उत्साह और भावनाओं को व्यक्त किया. उनके एक फैन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "आज सदी के महानायक का जन्मदिन है. हमारे लिए आज दिवाली और होली है. हम हर साल 11 अक्टूबर का इंतजार करते हैं और ईश्वर करे कि वह हमेशा स्वस्थ रहें." बीकानेर से आए एक अन्य फैन ने कहा, "हैप्पी बर्थडे गुरुदेव.. आप स्वस्थ रहें, मस्त रहें और आपका आशीर्वाद हमें मिलता रहे..." 
छत्तीसगढ़ से आए एक प्रशंसक ने अभिनेता के इस खास दिन पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "हमारी आन बान और शान, अमिताभ बच्चन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं..". फैंस की यह दीवानगी साबित करती है कि अमिताभ बच्चन सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा और भावना का प्रतीक हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement