Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

नहीं रही वायरल Meme वाली ये बच्ची, महज 16 साल की उम्र में हुआ निधन

कैलिया ने एक शो में मुस्कराता हुआ चेहरा बनाया था जो एक मीम के रूप में वायरल हो गया. आज भी लोग इस चहरे को बखूबी पहचानते हैं. 

नहीं रही वायरल Meme वाली ये बच्ची, महज 16 साल की उम्र में हुआ निधन

नहीं रही वायरल Meme वाली ये बच्ची

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अमेरिकी शो "टॉडलर्स एंड टियारस" फेम कैलिया पोसी का 16 साल की छोटी उम्र में निधन हो गया. उनकी मां ने खुद फेसबुक पर इस बात की पुष्टी की है. हालांकि कैलिया की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. कैलिया का एक जीआईएफ मीम में काफी इस्तमाल होता है.  

कैलिया की मां मार्सी पोसी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- "मेरे पास शब्द नहीं है. एक सुंदर बच्ची चली गई है. कृपया हमें प्राइवेसी दें क्योंकि हम कैलिया के जाने के शोक में हैं. मेरी प्यारी बच्ची". 

बता दें कि कैलिया 5 साल की उम्र में टीएलसी के शो "टॉडलर्स एंड टियारस" में दिखाई दी थीं.  2012 में शो के एक एपिसोड के दौरान, 5 साल की कैलिया ने एक मुस्कराता हुआ चेहरा बनाया, जो एक मीम के रूप में वायरल हो गया. इससे लोग कैलिया को "टॉडलर्स एंड टियारस" की दुनिया के बाहर भी पहचानने लगे. 

ये भी पढ़ें: Shehnaaz को गाड़ी तक छोड़ने आए Salman, ईद की पार्टी के बाद दिखी दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग

पोसी ने हाल ही में मिस टीन वाशिंगटन पेजेंट में भी भाग लिया था. पेजेंट की वेबसाइट पर उसके बायो में लिखा है कि कैलिया ने लिंडन हाई स्कूल में पढ़ाई की और कमर्शियल पायलट बनने के लिए कॉलेज में एविएशन की पढ़ाई करना चाहती थी. कैलिया इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती थी. वो अक्सर अपनी खूबसूरत फोटो शेयर किया करती. हालांकि कैलिया की मौत के बाद उसका परिवार, दोस्त और फैंस सदमे में हैं. 

सोशल मीडिया पर कैलिया की मौत पर लोग शोक प्रकट कर रहे साथ ही उसे याद कर भावुक पोस्ट कर रहे. लोगों का कहना है कि उसे और जीना था ना कि इतनी कम उम्र में जिंदगी की जंग को हारना था.  

ये भी पढ़ें: Tanushree Dutta की कार का ब्रेक हुआ फेल, घायल हालत में पहुंचीं मंदिर

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement