Advertisement

Kareena Kapoor संग झगड़े पर Ameesha Patel ने 22 साल बाद तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

Ameesha Patel ने बताया Kareena Kapoor से उनका झगड़ा आखिर क्यों हुआ था? उन्होंने 22 सालों बाद इस पर चुप्पी तोड़ी है.

Kareena Kapoor संग झगड़े पर Ameesha Patel ने 22 साल बाद तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

अमीषा पटेल, करीना कपूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सेलेब्स के बीच दोस्ती से लेकर दुश्मनी तक के किस्सा आए दिन सुनने को मिल जाते हैं. ऐसा ही एक किस्सा अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) खान से भी जुड़ा है. दोनों के बीच कई सालों से अनबनी चली आ रही है. वहीं, अब जाकर अमीषा पटेल ने करीना से झगड़े पर चुप्पी तोड़ी है. ये विवाद शुरू हुआ था करीना के एक कमेंट से जो अमीषा के करियर से जुड़ा था. इसके बाद अमीषा, करीना पर नाराज हो गई थीं लेकिन अब अमीषा कहती हैं कि उन्हें करीना से कोई शिकायत नहीं है.

क्या था मामला

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा था कि अमीषा पटेल की डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' पहले करीना कपूर को ऑफर हुई थी. करीना ने जब इस फिल्म से इनकार कर दिया था तो अमीषा को इसमें ऋतिक रोशन के अपोजिट कास्ट किया गया था. जहां एक तरफ इस फिल्म को लोगों की जमकर तारीफें मिलीं तो वहीं दूसरी तरफ करीना को अमीषा अदाकारी पसंद नहीं आई. करीना ने साल 2000 में दिए एक इंटरव्यू में अमीषा पटेल को 'खराब एक्टर' बता डाला. वहीं, अब हाल ही में अमीषा ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में इस करीना संग झगड़े पर चुप्पी तोड़ी है.

ये भी पढ़ें- Rakhi Sawant ने दी 200 करोड़ के मानहानि केस की धमकी, जानें- किस बात पर भड़क गईं ड्रामा क्वीन

ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan की 'कल हो ना हो' में थीं दो एंडिंग, एक्टर को मौत वाले सीन से थी नफरत

करीना पर तोड़ी चुप्पी

अमीषा पटेल ने कहा- 'मेरा कोई दुश्मन नहीं है. सच में, जब करीना किसी गाने या किसी फिल्म में स्टनिंग दिखती हैं और शानदार परफॉर्मेंस करती हैं तो मैं सच में अपने करीबी दोस्तों से कहती हूं कि वाह! उसने शानदार काम किया है. मुझे लगता है कि वो एक बेहद खूबसूरत महिला हैं, अमेजिंग एक्ट्रेस हैं और मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है. मेरे पास उनके बारे में कहने के लिए केवल पॉजिटिव चीजें होंगी क्योंकि मैं इन बातों के बारे अच्छे से नहीं जानती. मैं उनके बारे में केवल उनका काम जानती हूं और मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छी हैं'.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement