Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Allu Arjun ने ठुकराया करोड़ों का तम्बाकू का एड, 'पुष्पा' ने बताई दिल जीत लेने वाली वजह

Allu Arjun ने तम्बाकू का एक करोड़ों का एड ठुकरा दिया है. उन्होंने इस फैसले के पीछे की जो वजह बताई है उससे फैंस इंप्रेस नजर आ रहे हैं.

Latest News
Allu Arjun ने ठुकराया करोड़ों का तम्बाकू का एड, 'पुष्पा' ने बताई दिल जीत लेने वाली वजह

अल्लू अर्जुन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक कई सुपरस्टार फिल्मों के अलावा ब्रैंड इंडॉर्समेंट से भी करोड़ों की कमाई करते हैं. वहीं, कई बार ये सेलेब्स अपने एड की च्वाइसेस के लिए ट्रोल्स के निशाने पर भी आ चुके हैं. जहां एक तरफ बीते दिनों अक्षय कुमार को इलायची का ऐड करने पर ट्रोल किया जा रहा था वहीं, दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के एड से जुड़े एक फैसले ने फैंस का दिल जीत लिया है. हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'पुष्पा' फेम अल्लू अर्जुन ने करोड़ों रुपये का तम्बाकू (Tobacco Ad) का ऐड ठुकरा दिया है.

क्यों ठुकराया ऑफर

अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों के जरिए साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड फैंस के दिलों पर भी छा चुके हैं. अल्लू को लेकर पिंकविला की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने तम्बाकू के एक ब्रैंड इंडॉर्मेंट का तगड़ा ऑफर ठुकरा दिया है. बताया जा रहा है कि इस ऐड के लिए उन्हें 2 करोड़ रुपए ऑफर किए गए थे लेकिन उन्होंने इतना बड़ा ऑफर सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि वो अपने फैंस को ऐसा कोई मैसेज नहीं देना चाहते जिससे उन्हें किसी तरह की गलत आदत पड़े. उनका कहना ये भी है कि वो किसी ऐसी चीज को प्रमोट नहीं करना चाहते जिसका वो खुद इस्तेमाल नहीं करते.

ये भी पढ़ें- लीक हो गई Pushpa 2 की कहनी? जानें- इस बार किस विलेन से भिड़ेंगे अल्लू अर्जुन

ये भी पढ़ें- 'पुष्पा' फेम Allu Arjun बॉलीवुड में करेंगे धमाकेदार एंट्री? वीडियो देख लोग पूछ रहे सवाल

फैंस को देते हैं ये मैसेज

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अल्लू अर्जुन हमेशा अपने फैंस को इस तरह की किसी भी आदत से बचने का मैसेज देते हैं. बता दें कि कुछ वक्त पहले अमिताभ बच्चन भी एक पान मसाला कंपनी के ऐड में थे और उन्हें भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. इसके खबर आई थी कि बिग बी ने इस कंपनी से अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया था और ली हुई फीस भी लौटा दी थी.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement