Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

'Pushpa: The Rise' फिल्म की सफलता पर भावुक हुए Allu Arjun, कहा-सुक्कू तुम्हारे बिना मैं कुछ भी नहीं

कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान भावुक होते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा, 'मैं आर्य के बिना कुछ भी नहीं हूं. मैं सुकुमार के बिना कोई नहीं हूं.'

'Pushpa: The Rise' फिल्म की सफलता पर भावुक हुए Allu Arjun, कहा-सुक्कू तुम्हारे बिना मैं कुछ भी नहीं
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) 'पुष्पा' (Pushpa) की सफलता से उत्साहित हैं. इसी क्रम में अभिनेता फिल्म के रिलीज के बाद के एक कार्यक्रम में भावुक हो गए. उन्होंने फिल्म के निर्देशक सुकुमार का आभार व्यक्त किया. अभिनेता ने कहा कि सुकुमार के निर्देशन में बनी 'आर्य' ने उनकी फिल्मोग्राफी में एक महत्वपूर्ण मोड़ दिया है.

कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान भावुक होते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा, 'मैं आर्य के बिना कुछ भी नहीं हूं. मैं सुकुमार के बिना कोई नहीं हूं.'

उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि एक फिल्म अभिनेता के रूप में उनका करियर कैसे शुरू हुआ, अल्लू अर्जुन ने अपनी पहली कार खरीदने को याद किया.

उन्होंने कहा, 'आर्य के बाद मैंने अपनी पहली कार खरीदी थी जिसकी कीमत करीब 85 लाख रुपए थी. उस वक्त जैसे ही में ड्राइवर की सीट पर बैठा, मुझे उन लोगों की याद आई जिन्होंने मेरे सपने को हासिल करने में मेरा साथ दिया.'

अभिनेता ने भावुक होते हुए कहा, 'उस वक्त मेरे दिमाग में जो पहला व्यक्ति आया वह सुकुमार है. सुक्कू मैं तुम्हारे बिना कुछ भी नहीं हूं. मैं आर्य के बिना कोई नहीं हूं. मैं भावुक नहीं होना चाहता था लेकिन मैं खुद को रोक नहीं सका.'

अल्लू अर्जुन की इस स्पीच के दौरान डायरेक्टर सुकुमार भी इमोशनल होते नजर आए. 

बता दें कि अल्लू अर्जुन और सुकुमार ने तीन हिट फिल्मों - आर्य, आर्य 2 और पुष्पा के लिए एक साथ काम किया है. 'पुष्पा: द राइज' कुछ समय पहले रिलीज हुई थी जो अब बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. 'स्पाइडरमैन' और '83' से टक्कर मिलने के बाद भी पुष्पा ने अपनी कमाई का सिलसिला जारी रखा है. फिल्म की कुल कमाई 39.95 करोड़ रुपये हो गई है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म इस हफ्ते 50 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार कर जाएगी.

(इनपुट- आईएएनएस) 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement