Advertisement

Pushpa में दिए हिट गाने, अब गीतकार रकीब आलम को है काम मिलने का इंतजार

फिल्म Pushpa के गीतकार Raqueeb Alam ने लोगों को खूब इंप्रेस किया है. वहीं, इसके बाद भी उन्हें काम की तलाश है.

Pushpa में दिए हिट गाने, अब गीतकार रकीब आलम को है काम मिलने का इंतजार

फिल्म पुष्पा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा' (Pushpa) की हर बात फैंस को इप्रेस कर चुकी है. फिल्म के एक्शन, रोमांटिक सीन्स से लेकर गाने तक लोगों को खूब पसंद आए हैं. इंटरनेट पर लगातार ट्रेंड कर रहे इन गानों के बारे में तो आप जानते ही होंगे लेकिन आप यह जानकर रह जाएंगे कि पुष्पा के हिंदी गीतकार को काम मिलने का इंतजार है. लिरिसिस्ट रकीब आलम (Raqueeb Alam) ने 'सामी सामी', 'श्रीवल्ली' और 'जागो जागो' जैसे गानों के लिरिक्स लिखे हैं. वहीं, अब उन्होंने खुद बताया है कि वो किस तरह काम के इंतजार में बैठे हैं.

काम नहीं मिला

जी न्यूज से हुई खास बातचीत में रकीब ने बताया कि वो बेहद खुश हैं कि उनकी फिल्म के गाने सुपर-डुपर हिट हो चुके है. लोगों की जुबान पर पुष्पा चढ़े हुए हैं लेकिन रकीब को आगे काम नहीं मिल रहा है. उनका कहना है कि पहले उन्हें ऐसा लगा था 'पुष्पा' के रिलीज होने के साथ ही उन्हें इंडस्ट्री से बहुत सारा काम मिलेगा लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि रकीब के पास एक भी ऑफर नहीं है. फिलहाल वो किसी भी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Pushpa के गाने Saami Saami में सुनिधि चौहान को आपत्तिजनक लगे थे ये शब्द, बदल डाले लिरिक्स

'बॉलीवुड में बने हैं ग्रुप'

रकीब का कहना है कि बॉलीवुड में ग्रुप बने हुए हैं, म्यूजिक डायरेक्टर और राइटर की आपस में जुड़ी होती है और एक ही साथ वो काम करते हैं. शायद यही वजह है वो किसी जोड़ी के साथ फिट नहीं बैठते हैं रकीब ने ये भी माना है कि अब उन्हें काम करना है इसलिए वो अपनी खुद की जोड़ी जल्दी बनाएंगे. रकीब इससे पहले भी 'स्लमडॉग मिलिनेयर', 'गैंगस्टर' और 'वाटर' जैसी फिल्मों के गीतकार रहे हैं. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement