Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Alia Ranbir Wedding Date: रणबीर की बहन ने बताई शादी की तारीख! नीतू कपूर बोलीं- 'शी इज बेस्ट'

Alia Ranbir Wedding Date: रणबीर और आलिया की शादी कब है, यह हर बॉलीवुड फैन जानना चाहता है. शादी की तारीख को लेकर मीडिया ने रणबीर की बहन से सवाल किया.

Alia Ranbir Wedding Date: रणबीर की बहन ने बताई शादी की तारीख! नीतू कपूर बोलीं- 'शी इज बेस्ट'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आलिया भट्ट (Alia Bhatt)और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही 7 फैरे लेने वाले हैं. ऐसे में फैंस यह जानना चाहते  हैं कि आखिर शादी है कब? शादी की तारीख को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. लेकिन अब शादी की तारीख का खुलासा हो गया है. यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि रणबीर कपूर की बहन रिधिमा ने खुद किया है.  

बहन रिधिमा बताया कब है शादी
आलिया  और रणबीर की शादी (Alia Ranbir Wedding Date) के लिए दोनों परिवार जमकर तैयारियों कर रहे हैं. मेहंदी-हल्दी फंक्शन के बाद रिधिमा और नीतू कपूर घर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद मीडियाकर्मियों ने उनसे शादी की तारीख को लेकर सवाल किया. जवाब में रिधिमा ने कहा कि शादी कल यानी 14 अप्रैल को है. रिधिमा के जवाब में उनकी मां नीतू कपूर ने भी हामी भरी. 

ये भी पढ़ेंः शादी में कौन उठाएगा Alia के नखरे, Ranbir के जूतों की कितनी लगी कीमत?

दोनों बहुत क्यूट हैं - नीतू कपूर
नीतू कपूर से जब आलिया और रणबीर की जोड़ी को लेकर सवाल किया गया तो जवाब में उन्होंने कहा, "मैं उसके (आलिया) के बारे में क्या बोलूं. शी इज द बेस्ट." वही बहन रिधिमा ने कहा कि दोनों बहुत क्यूट हैं.

ये भी पढ़ेंः Ranbir- Alia की मेहंदी सेरेमनी में चमकीं ये दो सुपरस्टार बहनें, PHOTOS में देखें- शानदार लुक

आज हुई मेंहदी-हल्दी की रस्म
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने आज अपने घर 'वास्तु' में मेहंदी और हल्दी सेरेमनी रखी थी. इस दौरान कई सेलेब्रिटीज और मेहमान फंक्शन अटेंड करने के लिए उनके घर पहुंचे. प्री-वेडिंग रस्मों से करीना कपूर और करिश्मा कपूर की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement