एंटरटेनमेंट
Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की शादी में खिलाए जाने वाले शाही व्यंजनों की डिटेल्स सामने आ चुकी हैं.
डीएनए हिंदी: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) दोनों ही बॉलीवुड के दो बड़े खानदानों से हैं. ऐसे में उनकी शादी पर मेहमानों की लिस्ट भले ही कम है लेकिन सभी मेहमान किसी रॉयल गेस्ट से कम नहीं हैं. वहीं, इन मेहमानों के लिए आलिया- रणबीर ने कई खास इंतजामों के साथ-साथ खाने का भी शानदार अरेंजमेंट किया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनकी शादी पर मेहमानों को शाही पकवान परोसे जाएंगे. आलिया- रणबीर के वेडिंग मेन्यू में क्या-क्या डिशेज शामिल होंगी इसके बारे में भी जानकारी सामने आ चुकी है.
दिल्ली से बुलाए गए शेफ
आलिया भट्ट- रणबीर कपूर की शादी में मेहमानों के खान-पान के खास इंतजाम के लिए दिल्ली के जाने-माने शेफ को बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि ये शेफ ना सिर्फ मेहमानों के जायके का ख्याल रखेंगे बल्कि कपल की फेवरेट चीजें भी तैयार करेंगे. न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक वेज के साथ-साथ नॉन वेज डिशेज तैयार हुई हैं. पंजाबी खानदान का खास ख्याल रखते हुए मेन्यू में कई तंदूरी डिशेज भी अलग से शामिल की गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के मेन्यू में पनीर टिक्का, दाल मखनी जैसे पॉपुलर वेड डिशीज होंगी.
ये भी पढ़ें- Alia- Ranbir Wedding पर लहंगा नहीं करीना ने पहनी खूबसूरत पिंक साड़ी, मिस ना करें ये PHOTOS
ये भी पढ़ें- PHOTOS: धूमधाम से शुरू हुई Ranbir- Alia की शादी, वेडिंग वेन्यू पर सज-धज कर पहुंचे घराती- बराती
क्या है आलिया- रणबीर की पसंद
इसके अलावा नॉन वेज डिशेज की लिस्ट में तंदूरी व्यंजन के साथ चिकन और मटन की अलग-अलग डिशेज परोसी जाएंगी. शादी में आलिया और उनके दोस्तों के लिए अलग से वीगन बर्गर का स्टॉल होगा. आलिया को वीगन बर्गर बेहद पसंद है और रणबीर की फेवरेट जापानी जिश सूशी है. ऐसे में शेफ को सभी की पसंद का खास ख्याल रखना होगा.