Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

रणबीर कपूर से पहले ही शादी कर चुकी हैं Alia Bhatt? खुद खोल दिया यह राज

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Wedding पर अब आलिया ने चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि वो तो सालों पहले ही शादी कर चुकी हैं.

Latest News
रणबीर कपूर से पहले ही शादी कर चुकी हैं Alia Bhatt? खुद खोल दिया यह राज

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीते काफी दिनों से बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी को लेकर चर्चाएं हैं और इसके साथ ही उनकी ग्रैंड वेडिंग (Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Wedding) से जुडे कई कयास भी लगाए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वक्त पर दोनों की शादी की फेक कार्ड भी वायरल हो चुका है. वहीं, हाल ही में इन सभी अफवाहों पर आलिया भट्ट ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने लेटेस्ट बयान में कहा है कि रणबीर और उनकी शादी हो चुकी है. हालांकि, आलिया के इस बयान में एक ट्विस्ट भी है.

आलिया ने दिया रिएक्शन

दरअसल, इन दिनों आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के प्रमोशन में बिजी हैं. इस दौरान वो कई ईवेंट्स और इंटरव्यूज पर एपीयरेंस देती दिखाई दे रही हैं. वहीं, हाल ही में उन्होंने एनडीटी को दिए इंटरव्यू में वो रणबीर से पहले ही शादी कर चुकी हैं. शादी को लेकर सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा- 'मैंने सालों पहले ही रणबीर कपूर से अपने दिमाग में शादी कर ली है'. यानी आलिया, रणबीर के साथ इतनी कमिटेड हैं कि उनका रिश्ता शादी से कम नहीं है.

ये भी पढ़ें- Hijab Controversy पर छिड़ी कंगना रनौत- शबाना आजमी के बीच जंग, जानें क्या है पूरा मामला?

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी ड्रामा में घुंघराले बालों वाली औरतों को कहा 'बदसूरत', वायरल हुआ शॉकिंग Video

रणबीर ने भी दिया था रिएक्शन

आलिया की इस बात ने फैंस का दिल जीत लिया है. बीते दिनों रणबीर ने भी अपनी शादी पर रिएक्शन दिया था. उन्होंने कहा था कि उनकी आलिया से अभी तक शादी हो गई होती, लेकिन पैनडेमिक की वजह से अभी तक ऐसा नहीं हो सका है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड के ये दो बड़े सुपरस्टार्स अप्रैल में शादी कर सकते हैं. हालांकि, दोनों ने ही अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement