Advertisement

Alia Bhatt ने दिखाई बॉयफ्रेंड Ranbir Kapoor की कलाकारी, शेयर की 4 दिलचस्प Photos

आलिया भट्ट ने लेटेस्ट पोस्ट में अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की जमकर तारीफें की हैं.

Alia Bhatt ने दिखाई बॉयफ्रेंड Ranbir Kapoor की कलाकारी, शेयर की 4 दिलचस्प Photos

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है. दोनों की शादी की अफवाहें तो आए दिन वायरल होती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, ये क्यूट कपल सोशल मीडिया पर भी प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं हटते. आलिया भट्ट तो अक्सर रणबीर संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती दिख जाती हैं. वहीं, हाल ही में उनका एक ऐसा ही पोस्ट जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है. इस पोस्ट के जरिए आलिया ने अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की कलाकारी दिखाई है. इस पोस्ट पर कई फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज भी मजेदार कमेंट्स करते दिख रहे हैं.

वायरल हुईं फोटोज

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट में अपनी 4 तस्वीरें शेयर की हैं. ये फोटोज वैकेशन पर ली गई मालूम होती हैं. इन तस्वीरों में आलिया अपनी क्यूट डिंपल वाली मुस्कान के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्लैक और ग्रीन रंग की स्वेट शर्ट पहन रखी है और इसके साथ ही ग्रीन रंग की कैप से सिर भी ढ़क रखा है. इन तस्वीरों में रणबीर नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन वो इन फोटोज में उनका खास रोल है. यहां देखें वायरल हो रहा आलिया भट्ट का ये पोस्ट-

 

 

ये भी पढ़ें- एक ही फिल्म में Akshay Kumar और Tiger Shroff, बिग बजट होगी ये एक्शन-कॉमेडी मूवी

सेलेब्रिटीज ने किए कमेंट्स

इस पोस्ट को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'मेरे बॉयफ्रेंड की स्किल्स को सलाम'. आलिया की इन तस्वीरों पर फैंस के तो रिएक्शन मिल ही रहे हैं, इसके साथ ही कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट्स किए हैं. नीतू कपूर ने कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी शेयर किया है. वहीं, सोनी राजदान ने लिखा- 'सही शब्द मेरी डार्लिंग'. अर्जुन कपूर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा- 'नादान परिंदे'.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement