Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Gangubai Kathiawadi का पहला गाना 'ढोलीड़ा' आउट, आलिया भट्ट के इंटेंस लुक ने किया इंप्रेस

Alia Bhatt की फिल्म Gangubai Kathiawadi के पहले गाने Dholida ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

Latest News
Gangubai Kathiawadi का पहला गाना 'ढोलीड़ा' आउट, आलिया भट्ट के इंटेंस लुक ने किया इंप्रेस

Aia bhatt

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं तो कईयों की शूटिंग चल रही है. वहीं, इस बीच एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है जब से फैंस इसकी रिलीज को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है. इस गाने का टाइटल है 'ढोलीड़ा' (Dholida) जिसमें आलिया भट्ट का इंटेंस लुक और मस्तीभरा डांस देखने लायक है. इस गाने के वीडियो में वो में अपनी सहेलियों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं.

वायरल हुआ गाना

'गंगूबाई काठियावाड़ी' के पहले गाने 'ढोलीड़ा' में आलिया भट्ट व्हाइट रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं और जैसे ही उन्हें ढ़ोल की आवाज सुनाई देती है वो मस्ती में झूमने लगती हैं. इस गाने में पहली बार आलिया भट्ट पर्दे पर गरबा करती नजर आ रही हैं. गाने में पहले आलिया कई लोगों के साथ नाचती हैं और आखिर में अकेली ही गरबा करती हैं और उन्हें देखकर मालूम होता है कि इस गाने के लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की है. यहां देखें वायरल हो रहा आलिया भट्ट का ये धमाकेदार गाना-

 

 

ये भी पढ़ें- Shark Tank India: नाभी को गोल और गहरा बनाता है यह प्रॉडक्ट, सुनकर छूट गई थी सबकी हंसी

ये भी पढ़ें- अनुज कपाड़िया के साथ अब लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगी Anupama या जल्द होगी शादी ?

मिले जबरदस्त व्यूज

2 मिनट 47 सेकेंड के इस गाने को सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं. हर किसी को आलिया भट्ट का अंदाज खूब भा रहा है. बता दें कि इस गाने को संजय लीला भंसाली ने कंपोज किया है, इसके बोल लिखे हैं कुमार और इसे जाह्नवी श्रीमणकर और शैल हाड़ा ने गाया है. 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी 2022 को रिलीज होने जा रही है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement