Advertisement

आपने देखी Alia Bhatt की शानदार Wedding Ring? जड़े हैं करोड़ों के हीरे

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की शादी की तस्वीरें देखने के बाद कई लोग आलिया की खूबसूरत वेडिंग रिंग की चर्चाएं कर रहे हैं.

Latest News
आपने देखी Alia Bhatt की शानदार Wedding Ring? जड़े हैं करोड़ों के हीरे

Alia Bhatt Ring

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपन पति- पत्नी बन चुके हैं. दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को अपने करीबियों के बीच शादी रचा ली है. शादी के बाद दोनों की खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुकी हैं. वहीं, इन तस्वीरों को देखने के बाद कई लोगों की निगाहें आलिया की शानदार वेडिंग रिंग (Alia Bhatt Wedding Ring) पर थम गई हैं. हीरों से जड़ी इस वेडिंग रिंग को लेकर इंटरनेट पर जबरदस्त तरीफें हो रही हैं. वहीं, इस रिंग को हाईलाइट करते हुए आलिया की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

आलिया की अंगूठी

आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरों में उनकी उंगली में मोटे हीरे से जड़ी अंगूठी दिखाई दे रही है. आलिया के मेहंदी वाले हाथों में ये अंगूठी बेहद खूबसूरत दिख रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया की ये अंगूठी करोड़ों की है. उनकी ये अंगूठी उनके शादी के गहनों से बखूबी मैच कर रही थी. आलिया ने अपनी शादी पर ऑफ व्हाइट रंग का खूबसूरत आउटफिट पहना हुआ था. वहीं, उनके पति रणबीर ने उनके आउटफिट से मैच करती हुई शेरवानी पहनी हुई थी.

 

 

ये भी पढ़ें- Ranbir Alia की आलीशान वेडिंग का इनसाइड वीडियो वायरल, दूल्हा- दुल्हन ने केक काट कर मनाया जश्न

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा से कटरीना कैफ तक... जानें- बॉलीवुड सेलेब्स ने Alia- Ranbir को किस अंदाज में दी बधाई

13 अप्रैल से शुरू हुई थीं शादी की रस्में

बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी की रस्में 13 अप्रैल से शुरू हुई थीं. पहले उनके घर वास्तु में गणेश पूजन करवाई गई थी. इसके बाद दोनों ने करीबियों के बीच मेहंदी और हल्दी की रस्में निभाई थीं. इसके बाद उनकी शादी भी बेहद क्लोज रिश्तेदारों के बीच हुई. शादी के बाद आलिया- रणबीर पपराजी के सामने पहली झलक देने के लिए कैमरों के सामने भी पहुंचे थे.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement