Advertisement

Alia Bhatt ने कॉपी किया Kangana Ranaut का लुक? जमकर वायरल हो रही ये तस्वीरें

Alia Bhatt और Kangana Ranaut की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं जिनमें दोनों के आउटफिट

Latest News
Alia Bhatt ने कॉपी किया Kangana Ranaut का लुक? जमकर वायरल हो रही ये तस्वीरें

Alia Bhatt, Kangana Ranaut

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी हो चुकी है और उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुकी हैं. बॉलीवुड के यह पावर कपल अपनी शादी में बेहद खूबसूरत दिख रहा था. खास बात ये भी कि आलिया- रणबीर ने अपनी शादी के लिए बेहद अलग रंग के आउटफिट चुने थे. आलिया ने ऑफ व्हाइट रंग का लहंगा पहना था और रणबीर ने व्हाइट कलर की शेरवानी. वहीं, हाल ही में आलिया के आउटफिट को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि आलिया ने अपनी शादी पर जो आउटफिट पहना था वो असल में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के लुक की कॉपी है.

कंगना और आलिया का आउटफिट

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत से कंपेयर करते हुए आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में आलिया के आउटफिट पर बनी डिजाइन, कंगना की साड़ी पर बनी डिजाइन से मैच कर रही है. इसके अलावा आलिया का नेकलेस भी काफी हद तक कंगना के नेकपीस की तरह ही दिखाई दे रहा है. यहां देखें वायरल हो रही कंगना रनौत और आलिया भट्ट की कोलाज वाली तस्वीरें-

 

 

 

ये भी पढ़ें- शादी के बाद कैसी होगी Ranbir Kapoor- Alia Bhatt की जिंदगी? ज्योतिष ने बच्चों को लेकर की यह भविष्यवाणी

ये भी पढें- Ranbir Alia की आलीशान वेडिंग का इनसाइड वीडियो वायरल, दूल्हा- दुल्हन ने केक काट कर मनाया जश्न

 

 

किससे हुई ये चूक

बता दें कि आलिया भट्ट ने अपनी शादी में सब्यसाची के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रनौत की साड़ी भी सब्यसाची ने ही डिजाइन की था. मालूम होता है कि ये सब्यसाची की ही चूक है कि आलिया के लहंगे और कंगना की साड़ी पर एक ही तरह की गोल्डन डिजाइन है, यही नहीं दोनों के आउटफिट का कलर भी एक ही है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement