Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Alia Bhatt को 77 लाख का चूना लगाने वाली पूर्व असिस्टेंट गिरफ्तार, जानिए कैसे दिया फ्रॉड को अंजाम

Alia Bhatt की मां व एक्ट्रेस सोनी राजदान (Soni Razdan) ने इस मामले में वेदिका प्रकाश शेट्टी के खिलाफ साल 2023 में FIR दर्ज कराई थी. करीब डेढ़ साल से फरार चल रही वेदिका को अब गिरफ्तार कर लिया गया है.

Latest News
Alia Bhatt को 77 लाख का चूना लगाने वाली पूर्व असिस्टेंट गिरफ्तार, जानिए कैसे दिया फ्रॉड को अंजाम

Alia Bhatt को उनकी पूर्व असिस्टेंट ने 77 लाख रुपये का चूना लगा दिया है. (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

Alia Bhatt News: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने गिरफ्तार कर लिया है. 32 साल की वेदिका पर एक्ट्रेस को 76.9 लाख रुपये का चूना लगाने का आरोप है. आरोप है कि वेदिका ने एक्ट्रेस को यह चूना उनकी हिस्सेदारी वाली कंपनियों मैसर्स भट्ट प्रॉडक्शन कंपनी, इटर्नल सनसाइन प्रॉडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और उनक पर्सनल अकाउंट्स में फर्जीवाड़ा करके लगाया है. इस मामले में आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री व फिल्म डायेरक्टर सोनी राजदान (Soni Razdan) ने जनवरी, 2023 में जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद से फरार चल रही वेदिका शेट्टी को डेढ़ साल तक कई राज्यों में ट्रेस करने के बाद आखिरकार दबोच लिया गया है.

मई 2022 से अगस्त 2024 के बीच हुआ फ्रॉड
मुंबई पुलिस के मुताबिक, 76.9 लाख रुपये के फ्रॉड को मई 2022 से अगस्त 2024 के बीच अंजाम दिया गया था. आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने जनवरी, 2023 में जुहू पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें फ्रॉड की आशंका जताई गई थी. पुलिस ने इस मामले में विश्वासघात और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के बाद वेदिका शेट्टी की तलाश शुरू कर दी थी.

झूठे बिलों के जरिये लगाया गया चूना
पुलिस सूत्रों के हवाले से NDTV की रिपोर्ट में बताया गया है कि वेदिका शेट्टी साल 2021 से 2024 के बीच आलिया भट्ट की पर्सनल असिस्टेंट रही थी. इस दौरान वेदिका आलिया भट्ट के फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स और पेमेंट्स की देखरेख करने के साथ ही शेड्यूल प्लानिंग का काम करती थी. जांच में सामने आया कि वेदिका शेट्टी फर्जी बिल तैयार करती थी और उन पर आलिया भट्ट के साइन कराकर पैसा निकाल लेती थी. वेदिका ने आलिया भट्ट को ये पेमेंट उसके ट्रैवल, मीटिंग्स और अन्य संबंधित अरेंजमेंट्स को करने में हुए खर्च के लिए बताए थे.

प्रोफेशनल टूल्स की मदद से बनाए असली जैसे दिखने वाले फर्जी बिल
जांच में सामने आया है कि वेदिका शेट्टी ने बिल्कुल असली जैसे लगने वाले बिल तैयार किए थे, जिनके लिए उसने प्रोफेशनल टूल्स की भी मदद ली थी. आलिया भट्ट के इन पर साइन करने के बाद पैसे को वेदिका अपने एक दोस्त के बैंक खाते में ट्रांसफर करती थी, जो उस पैसे को वेदिका के खाते में ट्रांसफर कर देता था. 

गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार बदल रही थी लोकेशन
सोनी राजदान के पुलिस के पास शिकायत दर्ज करने के बाद वेदिका शेट्टी फरार हो गई थी. इसके बाद से वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रही थी. पुलिस ने उसकी मौजूदगी राजस्थान, फिर कर्नाटक, फिर पुणे और आखिर में बेंगलुरु में ट्रैक की, जहां से उसे जुहू पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement