Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

मीम की नकल करने पर ट्रोल हुए Akshay Kumar, सोशल मीडिया यूजर्स बोले 'किसी को तो बख्श दो'

फिल्म के एक पोस्टर में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस को नारियल पानी पीते एक कपल की वायरल फोटो की नकल करते दिखाया गया है.

मीम की नकल करने पर ट्रोल हुए Akshay Kumar, सोशल मीडिया यूजर्स बोले 'किसी को तो बख्श दो'

Bachchan Paandey

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Akshay Kumar की फिल्म Bachchhan Paandey जल्द रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और इसमें कुछ ऐसा दिखा कि लोगों ने अक्षय कुमार और 'बच्चन पांडेय' को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

दरअसल इस ट्रेलर में एक हिट मीम की झलक देखने को मिली. सोशल मीडिया यूजर्स ने जैसे ही यह सीन देखा उन्हें वह वायरल फोटो याद आ गई और सभी ने इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया.

देखिए किस तरह से फिल्म में एक वायरल फोटो का इस्तेमाल किया गया है. पहले तो फिल्म मेकर्स को केवल रीमेक के ताने मिल रहे थे लेकिन अब तो बात मीम की नकल करने तक पहुंच चुकी हैं.

Bachchan pandey

इस सीन के अलावा फिल्म में एक और फोटो की नकल की गई है. आपको साउथ के कपल की यह तस्वीर याद होगी. दोनों किस तरह एक ही नारियल से पानी पीते दिख रहे थे. बच्चन पांडेय के लिए इस सीन को भी कॉपी किया गया. फिल्म के एक पोस्टर में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस को इसी तरह एक ही नारियल से उसी अंदाज में नारियल पानी पीते दिखाया गया. 

Nariyal pani meme

इस फिल्म को अब सोशल मीडिया पर जबर्दस्त ट्रोल किया जा रहा है. हर्ष मिश्रा ने लिखा, हर चीज का रीमेक करता है यह. शुभम ने लिखा, सच्ची घटनाओं पर आधारित.व्हाट्सऐप जोक कॉपी करने के बाद अब फरहाद सामजी ने मीम की नकल करना शुरू कर दिया है.सैयद अजहर ने लिखा, कितनी रीमेक करदोगे, रीमेक के बाद रीमेक, तुम्हारी वजह से बॉलीवुड को रीमेकवुड कहा जा रहा है. शर्मनाक...कुछ तो नया करो. 

 

 

ये भी पढ़ें:

1- Afsana Khan की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें वायरल, अब वेडिंग PHOTOS का इंतजार

2- Toolsidas Junior Trailer Release: राजीव कपूर की आखिरी फिल्म, पिता और बेटे की इमोशनल कहानी

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement