Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

जब Akshay Kumar के प्रैंक की शिकार हुईं Sara Ali Khan, प्रसाद समझकर खा लिया लहसुन

Sara Ali Khan ने कपिल शर्मा के शो पर बताया किस तरह वो Akshay Kumar के प्रैंक की शिकार हो गई थीं.

जब Akshay Kumar के प्रैंक की शिकार हुईं Sara Ali Khan, प्रसाद समझकर खा लिया लहसुन

अक्षय कुमार, सारा अली खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फिल्मों के सेट पर अपने मस्ती भरे अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार के प्रैंक के कई किस्से सामने आए हैं. वहीं, ऐसा ही एक प्रैंक अक्षय ने को-एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ भी किया था जिसी वजह से सारा ने कच्चा लहसुन ही खा लिया था. सारा ने एक इंटरव्यू के दौरान ये किस्सा बताया था. सारा ने ये भी कहा था कि वो अक्षय के इस प्रैंक से बीमार भी हो गई थीं. ये किस्सा जुड़ा है इन दोनों की फिल्म 'अतरंगी रे' से.

सारा ने सुनाया किस्सा

दरअसल, फिल्म 'अतरंगी रे' के प्रमोशन के दौरान सारा अली खान और अक्षय कुमार, कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंचे थे. इस दौरान अक्षय और सारा ने जमकर मस्ती की और मजेदार किस्से भी बताए. सारा ने बताया कि अक्षय सेट पर अकसर लोगों के साथ प्रैंक करते रहते थे और एक बार वो खुद उनके एक प्रैंक की शिकार हो गई थीं. सारा ने बताया कि अक्षय ने 'बेटा यह भगवान का प्रसाद है' कहकर उन्हें लहसुन खिला दिया था. सिर्फ यही नहीं सरसों के साग में भी अक्षय ने सारा को लहसुन मिलाकर दे दिया था.

ये भी पढ़ें- Divyanka Tripathi 'इंडियन मच्छर' वाले पोस्ट पर हुईं ट्रोल, एक्ट्रेस ने दी सफाई

 

 

लड्डू में छुपाया लहसुन

सारा ने बताया कि अक्षय ने एक मीठे लड्डू में लहसुन की एक फली को छुपाया था. वहीं, ये सुनकर अक्षय कुमार ने सारा से कहा- 'अपने करियर की कसम खाकर बताओ कि तुमने लहसुन खाया था. तब सारा ने रिवील किया कि 'नहीं, अगर खाया होता तो मैं बीमार हो जाती'. बता दें कि अक्षय कुमार, सारा अली खान के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' पर स्क्रीन शेयर करके दिखाई दिए थे. दोनों की कैमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी.
 

Advertisement
Advertisement

Advertisement