Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' फिर मुसीबतों में घिरी? टाइटल बदलने की मांग पर हंगामा

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पृथ्वीराज' के टाइटल को लेकर हंगामा मचता दिखाई दे रहा है.

अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' फिर मुसीबतों में घिरी? टाइटल बदलने की मांग पर हंगामा

Prithiviraj

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कई रिलीज के लिए तैयार हैं तो कईयों की शूटिंग जारी है. इस बीच अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पृथ्वीराज' (Prithviraj) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. इस फिल्म को लेकर जबसे ऐलान हुआ है, तब से इसके टाइटल को लेकर बवाल मचता नजर आ रहा है. करणी सेना (Karni Sena) के बाद अब एक बार फिर से फिल्म के टाइटल बदलने की मांग को लेकर गुज्जर समाज (Gujjar Community) ने जमकर हंगामा किया है. हालांकि, अभी तक इस मामले पर फिल्ममेकर्स की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

टाइटल पर नाराजगी

अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' अगले साल यानी 2022 को रिलीज होन वाली है. वहीं, टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक करण सेना के बाद अब गुज्जर समाज ने इस फिल्म के टाइटल को लेकर नाराजगी जाहिर की है. बताया जा रहा है कि गुज्जर समाज के कुछ लोगों ने मिलकर कलेक्टरेट के बाहर सड़क को ब्लॉक किया और दो घंटों तक जमकर हंगामा किया. उनकी मांग है कि फिल्म का टाइटल चेंज किया जाए और इसके साथ ही गुज्जर समाज के लोगों और इतिहासकारों को भी ये फिल्म पहले दिखाई जाए.

 

 

करणी सेना दे चुकी अल्टीमेटम

इससे पहले करणी सेना ने नोटिस जारी कर 'पृथ्वीराज' के मेकर्स को नाम बदलने के लिए अल्टीमेटम दे दिया था. करणी सेना ने कहा था कि फिल्म का टाइटल 5 जनवरी 2022 तक बदल दिया जाना चाहिए और अगर ऐसा नहीं किया गया तो यश राज स्टूडियोज से बाहर घेराव किया जाएगा. बता दें कि यश राज के बैनर तले बन रही 'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार के अपोजिट मानुषी छिल्लर नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं.
 

Advertisement
Advertisement

Advertisement