Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Akshay Kumar से फोन पर करनी है बात? जानें- कैसे आपको भी मिल सकता है ये सुनहरा मौका?

Bachchhan Paandey फिल्म की टीम अभिनेता Akshay Kumar से फोन पर बात करने का मौका दे रही है.

Latest News
Akshay Kumar से फोन पर करनी है बात? जानें- कैसे आपको भी मिल सकता है ये सुनहरा मौका?

Akshay Kumar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. इस बीच अक्षय कुमार की आपकमिंग फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchhan Paandey) जबरदस्त चर्चाओं में आ गई है. फिल्म की रिलीज में बस कुछ ही दिन बाकी हैं और इसकी पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में जी-जान से जुटी है. वहीं, प्रमोशन के दौरान 'बच्चन पांडे' के मेकर्स ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने का फैसला किया है जिसके तहत फैंस को उनसे सीधे तौर पर फोन पर बात करने का मौका मिल सकता है.

फिल्म का दिलचस्प प्रमोशन

दरअसल, अक्षय कुमार ने फिल्म के प्रमोशन के लिए एक नया और दिलचस्प तरीका खोज निकाला है. इस प्रमोशन के लिए वो एक ट्रक चला रहे हैं. इस ट्रक को 'बच्चन पांडे की सवारी' कहा जा रहा है और ये सवारी मुंबई से दिल्ली के शहरों की यात्रा करेगी. 'बच्चन पांडे की सवारी 12 मार्च से 15 मार्च तक अलग-अलग जगहों पर देखी जाने वाली है. बच्चन पांडे की सवारी के बारे में और बात करते हुए अक्षय कुमार कहते हैं, यह 'बच्चन पांडे की सवारी' है. इस ट्रक पर छपे हुए नंबर पर आप फ़ोन कर के आपको मुझसे जुड़ने का मौका मिलेगा, बाकी सब चीजें आपको फिल्म में देखने मिलेंगी'.

 

 

ये भी पढ़ें- Dia Mirza ने पहली बार दिखाया बेटे आव्यान का चेहरा, PHOTO पर फिदा हुआ इंटरनेट

ये भी पढ़ें- डफली वाले... पर जया प्रदा के साथ जमकर नाचे Karan Johar, देखें VIDEO

जानें पूरी डिटेल

 बता दें कि 'यह ट्रक सूरत, फिर अहमदाबाद, फिर उदयपुर, फिर इंदौर, फिर अजमेर और आखिर में गुरुग्राम जाएगी'. ऐसे में अगर आप अक्षय कुमार के फैन हैं तो, ये आपके लिए एक खास  मौका है, क्योंकि आप सिर्फ बच्चन पांडे की सवारी यानी उनके ट्रक को देखकर 7069066777 पर कॉल कर के बताने पर, अक्षय से बात करने का सुनहरा मौका पा सकते हैं. बता दें कि ये फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement