Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

The Kashmir Files के आगे फीकी पड़ी Bachchhan Paandey, उम्मीद से कम रही पहले दिन की कमाई

Akshay Kumar की फिल्म Bachchhan Paandey के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ चुकी है.

Latest News
The Kashmir Files के आगे फीकी पड़ी Bachchhan Paandey, उम्मीद से कम रही पहले दिन की कमाई

The Kashmir Files, Bachchan Paandey

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) के बाद अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'बच्चन पांडे' (Bachchhan Paandey) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर आई है. अक्षय की यह फिल्म होली के मौके पर यानी 18 मार्च को रिलीज हुई है. जहां एक तरफ 'द कश्मीर फाइल्स' होली का फायदा उठाकर 100 करोड़ के पार पहुंच गई वहीं, दूसरी तरफ ओपनिंग डे पर 'बच्चन पांडे' फीकी नजर आई. इसके पीछे 'द कश्मीर फाइल्स' को मिल रही तारीफों और दर्शकों को वजह माना जा रहा है.

पहले दिन की कमाई

अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' की रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अक्षय के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं. यही कारण है कि मेकर्स ने इसे ओटीटी के बजाए थिएटर्स में रिलीज करने का फैसला किया था लेकिन इसके सामने खड़ी थी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स'. ट्रेड एक्सपर्ट ने ओपनिंग डे पर 'बच्चन पांडे' की कमाई 15 से ऊपर जाने के कयास लगाए थे लेकिन हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल ने जानकारी दी कि यह फिल्म 13.25 करोड़ पर ही सिमट गई.

ये भी पढ़ें- Holi पर टैगलाइन की वजह से ट्रोल हुई अक्षय कुमार की फिल्म Bachchhan Paandey, ट्विटर पर उठी बॉयकॉट की मांग

ये भी पढ़ें- The Kashmir Files ने आमिर खान की 'दंगल' को पछाड़ा, जानिए 8वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

धड़ाधड़ हुई थी एडवांस बुकिंग

बता दें कि अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' के लिए 13 मार्च से ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी. इससे पहले अक्षय कुमार, जैकलीन और कृति सेनन के साथ बच्चन पांडे की टिकिट लेने थियेटर भी पहुंचे थे. इस फिल्म की कास्ट ने कई दिनो तक जमकर फिल्म का प्रमोशन भी किया है और इसमें अक्षय कुमार के अलग अवतार की भी चर्चाएं थीं. वहीं, अब देखना होगा कि आने वाले समय में इस फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़ता है या फिर 'द कश्मीर फाइल्स' इफेक्ट के कारण नीचे चला जाता है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement