Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Kapil Sharma से नाराज हैं Akshay Kumar, पीएम मोदी से है कनेक्शन !

कपिल शर्मा के साथ अक्षय की बहुत ही बढ़िया बॉन्डिंग है. वह जब भी शो पर आते हैं तो पूरी टीम की इतनी टांग खींचते हैं कि वे अपने जोक और ऐक्ट भूल जाते हैं.

Kapil Sharma से नाराज हैं  Akshay Kumar, पीएम मोदी से है कनेक्शन !

Kapil Sharma Akshay kumar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: खबर है कि Akshay Kumar ने अपनी फिल्म बच्चन पांडेय की प्रमोशन के लिए Kapil Sharma के शो पर जाने से मना कर दिया है. अक्षय फिलहाल कपिल से नाराज चल रहे हैं और इस नाराजगी का कनेक्शन पीएम मोदी से है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने एक एपिसोड के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपने इंटरव्यू पर एक जोक मारा था. अक्षय ने कपिल और उनकी टीम से रिक्वेस्ट की थी यह जोक काट दिया जाए और ऑन एयर न किया जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब अक्षय को लगता है कि कपिल ने उनका भरोसा तोड़ा है. वह कपिल से इस बात का जवाब चाहते हैं. अक्षय की शर्त है कि जब कपिल की टीम से उन्हें इस गलती पर सफाई दी जाएगी तब ही वह शो पर दोबारा आने के बारे में सोचेंगे.

बता दें कि कपिल शर्मा के साथ अक्षय की बहुत ही बढ़िया बॉन्डिंग है. वह जब भी शो पर आते हैं तो कपिल और उनकी टीम की इतनी टांग खींचते हैं कि वे अपने जोक और ऐक्ट भूल जाते हैं. अब कपिल और अक्षय के मनमुटाव की खबर ने दर्शकों को थोड़ा निराश किया है. उम्मीद है कि जल्द सबकुछ सुलझेगा और अक्षय शो पर वापसी करेंगे.

अक्षय कुमार की बच्चन पांडे होली यानी कि 18 मार्च को रिलीज होने वाली है. अगर इसी के आसपास जूनियर NTR और राम चरण की RRR रिलीज होती है तो दोनों के बीच अच्छी टक्कर हो सकती है. टक्कर क्या अक्षय को भारनी नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें

1- करोड़ों की संपत्ति छोड़ गईं Lata mangeshkar, कौन होगा मालिक ?

2- फ्री में खाना खाने के लिए रात में होटलों में गाने गाया करते थे Jagjit Singh

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement