Advertisement

पहली बार फिल्म Selfiee में साथ दिखेंगे Akshay Kumar और Emraan Hashmi, सामने आया VIDEO

Akshay Kumar और Emraan Hashmi की पहली फिल्म Selfiee का टीजर रिलीज हो गया है.

पहली बार फिल्म Selfiee में साथ दिखेंगे Akshay Kumar और Emraan Hashmi, सामने आया VIDEO

Akshay Kumar, Emraan Hashmi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' और फिल्मों के 'सीरियल किसर' पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देने वाले हैं. ऐसे में ये नजारा फैंस के लिए किसी ट्रीट के कम नहीं होगा. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने अपनी आने वाली फिल्म का सिर्फ ऐलान ही नहीं किया है बल्कि फर्स्ट लुक से लेकर टीजर तक सबकुछ रिलीज कर दिया है. दोनों की इस अपकमिंग फिल्म का टाइटल होगा 'सेल्फी' (Selfiee) जिसमें अक्षय और इमरान दोस्तों वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं. टीजर के अलावा फिल्म के बजट और डायरेक्टर से जुड़ी डीटेल्स भी सामने आ गई हैं.

धमाकेदार टीजर

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है जिसमें अक्षय म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाते दिख रहे हैं और इमरान उनसे सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं. इस टीजर में इमरान दाढ़ी के साथ बेहद अलग लुक में नजर आ रहे हैं. बता दें कि ये बॉलीवुड की एक और बिग बजट फिल्म साबित होने वाली है. बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 100 करोड़ तय किया गया है. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी रही इस फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता होंगे. यहां देखें 'सेल्फी' का टीजर-

ये भी पढ़ें-Anushka Sharma ने डिलीट कीं बेटी Vamika की बर्थडे पार्टी Photos? फैंस ने कर दी वायरल

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

अक्षय ने दी जानकारी

अपकमिंग फिल्म का टीजर शेयर करने के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा- 'पेश है #Selfiee, एक जर्नी जो आपके लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट, हंसी और इमोशन्स लेकर आने वाली है. शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है'. बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इस साल के सेकेंड हाफ में हो सकती है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया जा रहा है कि इमरान, अक्षय की ये फिल्म मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की हिंदी रीमेक है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement