Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

The Kashmir Files के लिए अनुपम खेर नहीं अक्षय कुमार थे पहली पसंद !

अक्षय कुमार के नाम की खबरें उड़ने के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अभिषेक आगे आए और इस मामले को साफ किया.

The Kashmir Files के लिए अनुपम खेर नहीं अक्षय कुमार थे पहली पसंद !
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस काफी अच्छी कलेक्शन कर रही है. फिल्म के एक एक स्टार को खूब तारीफें मिल रही हैं लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर वायरल हुई कि लोग हैरान रह गए. असल कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस के दम पर चल रही फिल्म के लीड स्टार को लेकर यह खबर चल रही थी. कहा जा रहा था कि फिल्म में अनुपम खेर वाले रोल के लिए पहली पसंद अक्षय कुमार थे. सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा कि विवेक ने अक्षय कुमार को अप्रोच किया था.

क्या है सच ?

अक्षय कुमार के नाम की खबरें उड़ने के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अभिषेक आगे आए और इस मामले को साफ किया. उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें झूठ हैं. सही जानकारी यह है कि मेकर्स ने इस फिल्म के लिए कभी अक्षय कुमार को अप्रोच किया ही नहीं था. बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर, दर्शन कुमार और मिथुन चक्रवर्ती अहम किरदार में हैं.

सीन की शूटिंग के बाद फूट-फूट कर रोए डायरेक्टर

सोशल मीडिया पर फिल्म का एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो काफी वायरल हुआ इसमें पुष्करनाथ (अनुपम खेर) की मौत वाले सीन पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री काफी भावुक होते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में विवेक अग्निहोत्री को फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है. फिल्म के कई मेकिंग वीडियो अभी तक सामने आ चुके हैं और इन सभी में एक बात जो साफ है वो यह कि विवेक शुरू से ही इस फिल्म को लेकर काफी कॉन्फिडेंट थे.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

ये भी पढ़ें:

1- Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी का वेन्यू फिक्स, इतने मेहमान होंगे शामिल

2- The Kashmir Files की तरह राम मंदिर आंदोलन पर बन सकती है फिल्म !

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement