एंटरटेनमेंट
साउथ सुपररस्टार Ajith Kumar की फिल्म Valimai की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट काफी शानदार है.
डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड के साथ- साथ कई बड़ी साउथ सिनेमा की फिल्मों को लेकर भी जबरदस्त चर्चाएं हैं. वहीं, अब जब फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होनी शुरू हो गई हैं तो बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर भी लोगों की खास नजर बनी हुई है. वहीं, हाल ही में साउथ की एक बड़ी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है. ये फिल्म है सुपरस्टार अजीत कुमार की 'वलिमाई' (Valimai) जो दर्शकों को खूब भा रही है. हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी जो बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आई है उसे देखकर मालूम होता है कि ये अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पुष्पा (Pushpa) का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
जानें कमाई से जुड़ी डिटेल्स
अजीत की फिल्म 'वलिमाई', 24 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई है. फिल्म में अजीत कुमार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. अब इसे अजीत की फैन फॉलोइंग मानें या साउथ सिनेमा का जादू फिल्म ने रिलीज के महज 3 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. 'वलीमई' ने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. इस रिकॉर्डतोड़ कमाई को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि ये फिल्म अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' की तरह ही कमाई के रिकॉर्ड तोड़ सकती है. हालांकि, फिल्म ने जो कमाल ओपनिंग डे पर दिखाया था उसके मुकाबले बाकी दिन कमाई कुछ धीमी रही.
ये भी पढ़ें- The Fame Game Twitter Review: माधुरी दीक्षित की सीरीज का क्लाइमैक्स देख उछल पड़े लोग, मिले ऐसे रिएक्शन
ये भी पढ़ें- Akshay Kumar से Prabhas तक, मार्च में रिलीज धमाका करने वाले हैं ये सुपरस्टार्स
अभी दूर है 'पुष्पा'
हालांकि, 'पुष्पा' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी 'वलिमाई' को काफी मशक्कत करनी होगी. बॉक्स ऑफिस की बात कें तो 'पुष्पा' ने महज 5 दिनों में सिर्फ डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर ही 140 करोड़ रुपए कमा लिए थे. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड पुष्पा ने 5 दिनों में 170 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया था. 'वलीमाई' में अजीत एक पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं और फिल्म में हुमा कुरैशी, कार्तिकेय और सुमित्रा भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं.