एंटरटेनमेंट
अजय देवगन (Ajay Devgn) की आने वाली फिल्म 'सिंघम 3' अभिनेता के एक पोस्ट के बाद जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है.
डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कुछ रिलीज के लिए तैयार हैं. इस बीच अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की आने वाली फिल्म 'सिंघम 3' जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. फिल्म 'सूर्यवंशी' के आखिर में 'सिंघम 3' का एक टीजर दिखाया गया था. वहीं, अब हाल ही में अजय देवगन ने इस फिल्म में अपने किरदार 'बाजीराव सिंघम' को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के साथ उनके क्रिप्टिक कैप्शन को देखने के बाद हर कोई पूछता नजर आ रहा है कि क्या ये Singham 3 का First Look है?
अजय देवगन ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट किया है जिसमें 'सिंघम' फ्रेंचाइजी में उनके किरदार 'बाजीराव सिंघम' की एक फोटो है. इस फोटो में अजय देवगन अपनी यूनीफॉर्म पहने हुए वॉकी-टॉकी पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे के हाव-भाव देखकर लग रहा है कि मामला काफी सीरियस है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा- 'अगर मैं जानता हूं तो आप भी जानते हैं'. यहां देखें वायरल हो रहा अजय देवगन का पोस्ट-
If you know, you know 😉 pic.twitter.com/nIZvsOGb9Q
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) December 14, 2021
बता दें कि अजय देवगन की ये तस्वीर अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' के आखिर में दिखाए गए सीन से ली गई है जिसमें अजय एक आने वाले मिशन की तैयारी करते नजर आए थे. इस क्लिप को देखने के बाद से ही लोग इसे 'सिंघम 3' का टीजर मान रहे थे. वहीं, अब अजय देवगन के लेटेस्ट पोस्ट को देखकर लगता है कि रोहित शेट्टी ने 'सिंघम 3' पर काम शुरू कर दिया है. अजय के इस पोस्ट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.