Advertisement

अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए पहुंचे Ajay Devgan ने की The Kahsmir Files की तारीफ

इससे पहले RRR के प्रमोशन के दौरान Aamir Khan से 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर रिएक्शन दिया था. अब अजय देवगन ने तारीफ की.

अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए पहुंचे Ajay Devgan ने की The Kahsmir Files की तारीफ

Ajay Devgan praised The kashmir Files

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: The Kashmir Files को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई तरह-तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं. पहले आमिर खान ने तारीफ की और अब अजय देवगन ने फिल्म को लेकर अच्छी-अच्छी बातें कही हैं. 21 मार्च को अपनी फिल्म 'Runway 34' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अजय ने कश्मीर फाइल्स पर बात की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब अजय से पूछा गया कि क्या ऑडियंस को थिएटर्स की ओर खींचने के लिए सच्ची घटनाओं पर फिल्में बनाना बेस्ट आइडिया है? इस पर अजय देवगन ने कहा- नहीं, ऐसा नहीं है. यह सिर्फ हिंदुस्तान में नहीं है बल्कि ये पूरी दुनिया में है. जैसे मैंने पहले भी फिल्में की हैं 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह'कुछ कहानियां ऐसी होती है कि आप उसे फिक्शन लिख नहीं सकते.

'सच्ची घटना ढूंढना आइडिया नहीं'

अजय देवगन ने आगे कहा, आइडिया ये नहीं होता कि कोई सच्ची घटना ढूंढो. जब आप कुछ सुन लेते हैं तो आपको लगता है कि यह बहुत ही एक्स्ट्रा ऑर्डनरी चीज हुई है. यह दुनिया के सामने आनी चाहिए. इसलिए हम ऐसी कहानियां उठाते हैं. वरना हम कहानियां खुद लिखते हैं और बनाते भी हैं.

इससे पहले RRR के प्रमोशन के दौरान Aamir Khan से 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर रिएक्शन दिया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आमिर ने कहा, यह इतिहास का एक ऐसा हिस्सा है जिससे हमारा दिल दुखता है. कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ है वो बहुत दुख की बात है और ऐसे एक टॉपिक पर जो फिल्म बनी है उसे हर हिंदुस्तानी को जरूर देखना चाहिए. हर हिंदुस्तानी को याद करना चाहिए कि एक इंसान पर जब अत्याचार होता है तो क्या बीतती है.

आमिर खान ने कहा, इस फिल्म ने उन सभी लोगों की भावनाओं को छुआ है जो मानवता में विश्वास करते हैं और यह अद्भुत है. इसलिए मैं यह फिल्म जरूर देखूंगा और मैं इसकी सफलता को लेकर बहुत खुश हूं. बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे सितारों ने काम किया है.

ये भी पढ़ें:

1- The Kashmir Files पर बवाल जारी, राजस्थान के कोटा में 1 महीने के लिए धारा 144 लागू

2- कश्मीर में कत्ल-ए-आम मचाने वाले Bitta Karate से शादी करने को परिवार से लड़ गई थी असबाह 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement